दीपावली के शुभ अवसर पर गुवाहाटी की तीनों ज्ञानशालाओं में प्रतियोगिताएं आयोजित - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

दीपावली के शुभ अवसर पर गुवाहाटी की तीनों ज्ञानशालाओं में प्रतियोगिताएं आयोजित


गुवाहाटी, 31 अक्टूबर । श्री जैंन श्वेताम्बर तेरापंथी सभा के अंतर्गत चलने वाली ज्ञानशाला उपक्रम में दीपावली के शुभ अवसर पर ज्ञानशाला की तीनों शाखाओं फैंसी बाजार, रेहाबाड़ी, दिसपुर में कार्ड बनाओ दीपक सजाओ प्रतियोगिता करवाई गई। निर्धारित समय 1 घंटे में 4 से 8 साल के बच्चों ने दीपावली शुभकामना संदेश के कार्ड बनाये वहीं 9 से 14 साल के बच्चों ने दीपक में नवरंग भरकर दीपों का सुंदर उपहार दिया। बच्चों की मेहनत प्रशिक्षकों का मन मोह रही थी दीपावली के प्रति इस प्रतियोगिता को लेकर बच्चों के चेहरों में गजब का उत्साह झलक रहा था। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बच्चों की प्रतिभा को निखारते हुए उनका बहुमुखी विकास करना था। यह एक सफलतम प्रयास था। इस कार्यक्रम की संयोजिका प्रशिक्षिका उषा सुराणा ने फैंसी बाजार और रेहबाड़ी में सुचारू रूप से करवाया वहीं दिसपुर में प्रशिक्षिका एकता बोथरा की देख रेख में बच्चों ने कार्ड के द्वारा दीपावली की भव्यता दिखाने का प्रयास किया। इस अवसर पर अणुव्रत समिति के पदाधिकारी भी पहुंचे उन्होंने बच्चों को आतिशबाजी को कहें ना की प्रेरणा देते हुए पटाखों से होने वाले नुकसान के बारे में समझाते हुए बच्चों को संकल्प करवाये की हम इको फ्रेंडली दीपावली मनाएंगे। दीपक सजाओ प्रतियोगिता में प्रथम स्थान दृष्टि दुगड़, हेमंत बोकाड़िया,द्वितीय स्थान पलक गोलछा, भूमि दुगड़ तथा तीसरा स्थान भावना गोलछा और दिशा सेठिया, सांत्वना पुरस्कार कीर्ति डूंगरवाल और सलौनी पटावरी ने प्राप्त किया। साथ ही कार्ड बनाओ प्रतियोगिता में प्रथम खुश गोलछा, द्वितीय प्रियल जैन और तृतीय स्थान प्रियांशु नाहटा ने प्राप्त किया। रेहबाड़ी शाखा की कार्ड प्रतियोगिता में प्रथम योग्य बुच्चा, द्वितीय दिव्य भूरट, तृतीय ऋषभ जैन, सात्वना पुरुस्कार गौरव पुगलिया को मिला। दीपक सजाओ प्रतियोगिता में प्रथम रोनक सुराणा, द्वितीय भव्य भूरट, तृतीय मुदित मालू और निशांत बुच्चा, सात्वना पुरुस्कार रोशनी मालू ने प्राप्त किया। दिसपुर शाखा में कार्ड प्रतियोगिता में हर्षिता खटेड प्रथम, अनन्या नाहटा ने द्वितीय और रजत खटेड ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता की निर्णायक के रूप में प्रशिक्षिका सायर देवी सिंघी और भारती महनोत ने जिम्मेदारी निभाई। मुख्य प्रशिक्षिका कोकिला सुराना ने बच्चों के उमंग उत्साह को देखते हुए कहा कि आगे भी इस तरह के आयोजन करते रहेंगे ताकि बच्चों में अपनी संस्कृति अपने त्योहार के बारे में जागरूकता के साथ उनका स्वविकास हो। प्रतियोगिता को सफल बनाने में सभी प्रशिक्षिकाओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा। वहीं बच्चों को प्रोत्साहित करने हेतु संयोजक अरुण बोथरा पूर्वोतर सहप्रभारी प्रकाश बरड़िया क्षेत्रीय प्रभारी अशोक सुराणा उपस्थित थे। 


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें