गुवाहाटी, 31 अक्टूबर । नगर के श्री गुरु नानक नेशनल हाई स्कूल में 29 अक्टूबर को एक निशुल्क डेंटल हेल्थ चेकअप कैंप लगाया गया। यह कैंप डॉ. स्वर्गा ज्योति दास व डॉ. सुप्रीत ओबरॉय के नेतृत्व में उनकी सहयोगी डॉक्टरों के दल द्वारा लगाया गया। इस कैंप से छात्र-छात्राओं के अलावा स्कूल के अन्य सदस्य भी लाभान्वित हुए। उक्त जानकारी स्कूल के सुभ्रांशु चक्रबर्ती द्वारा राइज प्लस को दी गयी।













कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें