हाजो मे पंचायत चुनावों का बिगुल बजाया विधायक सुमन हरिप्रिया ने - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

हाजो मे पंचायत चुनावों का बिगुल बजाया विधायक सुमन हरिप्रिया ने


अरुणा अग्रवाल

हाजो, 30 अक्टूबर । राज्य के उच्च न्यायालय द्वारा पंचायत चुनावों का समय निर्धारित करने के साथ-साथ सभी राजनैतिक दलों मे सांगठनिक तत्परता देखी जा रही है। इसी प्रस्तुति को लेकर भाजपा हाजो मंडल द्वारा गत सोमवार 29 अक्टूबर को क्षेत्र के सोवनशाह सभागृह में 55 नंबर पंचतीर्थ जीला परिषद के भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ एक सांगठनिक बैठक आयोजित की गई। इस बैठक का शुभारंभ विशिष्ट समाजसेवक अच्युत बैश्य ने दीप प्रज्वलित कर किया। भाजपा हाजो मंडल के अध्यक्ष नवज्योती दास की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में उपस्थित क्षेत्र की विधायक सुमन हरिप्रिया ने आगंतुक पंचायत चुनावों में अपने क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशियों को अपार वोटों से विजय करवाने के प्रण के साथ उपस्थित कार्यकर्ताओ को आह्वान किया। साथ ही इस मौके पर उपस्थित भाजपा उत्तर कामरूप जिला समिति के उपाध्यक्ष विपुल दास तथा भाजपा के क्षेत्र विस्तारक विक्रम शर्मा ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को सांगठनिक दिशा को मजबूत करने के उद्देश्य से अपना वक्तव्य प्रस्तुत किया। इस बैठक में भाजपा हाजो मंडल के उपाध्यक्ष- बिष्णु प्रसाद पाठक, सचिव- मृणाल कलिता, भाजपा उत्तर कामरूप जिला आईटी एंड सोशल मीडिया के सहआह्वायक गौतम चक्रवर्ती सहित 3 नंबर जिला परिषद के अंतर्गत कुल 6 पंचायतों के 600 से भी अधिक नेता और कार्यकर्ता उपस्थित थे।




कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें