खेजड़ी वाले बालाजी सेवा समिति द्वारा दो दिवसीय कार्यक्रम संपन्न - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

खेजड़ी वाले बालाजी सेवा समिति द्वारा दो दिवसीय कार्यक्रम संपन्न

विडियो देखने के लिए निचे क्लिक या टेप करें


गुवाहाटी, 30 अक्टूबर । खेजड़ी वाले बालाजी सेवा समिति गुवाहाटी की सौजन्य से दो दिवसीय भजन संध्या का कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रथम दिवस का कार्यक्रम सांगानेरिया धर्मशाला में आयोजित किया गया। जिसमें बालाजी की ज्योत जगा कर सवामणी का प्रसाद भोग लगाया गया। इस अवसर पर राजस्थान से आमंत्रित प्रसिद्ध गायकों द्वारा भजन प्रस्तुत किए गए। द्वितीय दिवस का कार्यक्रम माछखुवा स्थित आई टी ए सेंटर में आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में भजनों के अलावा विभिन्न तरह के सांस्कृतिक कार्यक्रम नृत्य, लघु हास्य नाटिका आदि प्रस्तुत की गई। कार्यक्रम की शुरुआत मनीष गोठडीया, रामेश्वर गहलोत, संतोष गाड़ोदिया, मनोज गहलोत, शिव प्रसाद पारीक, पवन बड़जात्या और विजय सांगानेरिया ने दीप प्रज्वलित करके किया। समिति के प्रमुख रामेश्वर गहलोत ने सभी अतिथियों को फुलाम गमछा व खेजड़ी वाले बालाजी का चित्र देकर सम्मानित किया। सुजानगढ़ से पधारे भजन गायक योगेश्वर चतुर्वेदी, नवरत्न पारीक, आकाश सोनी ने बालाजी एवं माता जी के भजनों की प्रस्तुति दी। भजनों की प्रस्तुति के पश्चात सांस्कृतिक कार्यक्रम में रंगों की बौछार होने लगी। गणेश वंदना के पश्चात राजस्थान से पधारी दुर्गा परिहार के मनमोहक नृत्य से कार्यक्रम की शुरुआत हुई। कलाकार ताराचंद ने चकरी नृत्य प्रस्तुत कर सबको चकित कर दिया। कल्पिता चौधरी ने पांच ग्लास पर मटका रखकर किए गए नृत्य को देखकर दर्शक तालियां बजाने लगे। महेंद्र सिंह पवार, सोनू जोशी ने लोक गीत गाकर लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया। लघु हास्य नाटिका में दर्शक हंसते हंसते लोटपोट हो गए। कालबेलिया नृत्य ने राजस्थान की माटी की सोंधी महक को दर्शकों तक पहुंचा दिया। बीन बीनणी हास्य लघु नाटिका ने दर्शकों को भाव विभोर कर दिया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें