तीसरा मोर्चा : हनुमान बेनीवाल ने नई पार्टी की घोषणा की - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

तीसरा मोर्चा : हनुमान बेनीवाल ने नई पार्टी की घोषणा की


जयपुर, 30 अक्टूबर । खींवसर के निर्दलीय विधायक हनुमान बेनीवाल ने आज नई पार्टी की घोषणा कर दी है। हनुमान बेनीवाल की नई पार्टी का नाम है राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी । इस पार्टी का चुनाव चिन्ह बोतल है। हनुमान बेनीवाल ने नई पार्टी की विधिवत घोषणा करते हुए हुंकार रैली में मौजूद लाखों से अपील की कि वे नई पार्टी की मजबूती के लिए कार्य करे और लोगों को इससे जोड़े। तभी कांग्रेस और भाजपा का राज खत्म हो पाएगा और किसान का बेटा राजस्थान की कुर्सी पर बैठेगा। नई पार्टी की घोषणा के दौरान चौधरी चरण सिंह के पोते जयंत सिंह, भारत वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष घनश्याम तिवाड़ी समेत तीसरे मोर्चे के पदाधिकारी मौजूद रहे।

मानसरोवर स्थित वीटी रोड मैदान पर आयोजित किसान हुंकार महारैली में प्रदेश भर से आए लाखों लोगों की मौजूदगी में हनुमान बेनीवाल ने नई पार्टी राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी की घोषणा करते हुए कहा कि इस पार्टी का चुनाव चिन्ह बोतल है। बेनीवाल ने कहा कि चुनाव चिन्ह पानी की बोतल है। पानी की बोतल की तरह पारदर्शी ही सरकार बनाएंगे। किसान का बेटा ही अगला सीएम बनेगा। बेनीवाल ने लोगों से कहा कि पानी की बोतल को कोई और बोतल मत समझ लेना।

जनसमूह को सम्बोधित करते हुए बेनीवाल ने किरोड़ीलाल मीणा के भाजपा ज्वाइन करने पर चुटकी लेते हुए कहा कि किरोड़ीलाल ने हमारे साथ सरकार के खिलाफ लड़ने का शंखनाद किया था। लेकिन अब उन्होंने अपना शंख सीएम की झोली में रख दिया है। लेकिन उनके ऐसा करने से तीसरा मोर्चा खड़ा करने में हमें कोई परेशानी नहीं हुई। किरोड़ीलाल हमारे साथ रहे या भाजपा में रहे अब हमें रोकना आसान नहीं है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें