गुवाहाटी, 30 अक्टूबर । असम सरकार ने डॉ. भुपेन हजारिका के कोलकाता निवास को खरीदने का फैसला किया है। यह निर्णय दिसपुर में आयोजित एक महत्वपूर्ण कैबिनेट की बैठक में लिया गया। वित्त विभाग ने कैबिनेट को सूचित किया है कि उसने मकान संख्या 77 बी खरीदने के लिए 1 करोड़ 75 लाख रुपये की मंजूरी दे दी है, जो कोलकाता के टॉलीगंज में गोल्फ क्लब रोड में स्थित है। विभाग ने घर के नवीनीकरण के लिए 25 लाख रुपये की मंजूरी दे दी है। यह घर वर्तमान में कोलकाता के एक प्रसिद्ध चार्टर्ड एकाउंटेंट सुशील डांगी के स्वामित्व में है, जो इसे असम सरकार को सौंपने पर सहमत हो गए है।








कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें