गोपाष्टमी मेले पर होगा हास्य कवि सम्मेलन आयोजित - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

गोपाष्टमी मेले पर होगा हास्य कवि सम्मेलन आयोजित

शंभू शिखर, डा. प्रवीण शुक्ला व चिराग जैन करेंगे सबको लोट-पोट

गुवाहाटी, 23 अक्टूबर । श्री गौहाटी गौशाला के सौजन्य से आयोजित होने वाले 103वां गोपाष्टमी मेले की तैयारी के लिए गौशाला समिति की तैयारियां जोरो पर है। हाल ही में हुई एक सभा में गौशाला ट्रस्ट बोर्ड के ट्रस्टी इंचार्ज देवी प्रसाद जालान, कार्य समिति अध्यक्ष रामगोपाल हरलालका के अलावा ट्रस्टी अशोक धानुका, समिति उपाध्यक्ष एवं मेला दुकान आवंटन समिति संयोजक जय प्रकाश गोयंका, उपाध्यक्ष ललित धानुका, मंत्री दीनदयाल सिवोटिया उपस्थित थे। गोपाष्टमी मिले को तीन दिवसीय रूप में 16 से 18 नवंबर तक आयोजन किया जाएगा। मेले के दौरान हास्य कवि सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा जो इस संपूर्ण मिले का विशेष आकर्षण रहेगा। 17 नवंबर शनिवार को रात्रि 7:30 बजे से यह हास्य कवि सम्मेलन श्री गौहाटी गौशाला प्रांगण में आयोजित होगा। हास्य कवि सम्मेलन में शंभू शिखर, डा. प्रवीण शुक्ला व चिराग जैन जैसे प्रसिद्ध कवि पधारेंगे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें