विधायक सुमन हरिप्रिया ने किया कई निर्माण कार्यों का उद्घाटन - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

विधायक सुमन हरिप्रिया ने किया कई निर्माण कार्यों का उद्घाटन


गुवाहाटी, 23 अक्टूबर । हाजो विधानसभा क्षेत्र को एक नया रूप देने के उद्देश्य से काम करती आ रही क्षेत्र की विधायक सुमन हरिप्रिया ने गत रविवार 21अक्टूबर को रामदिया सानपारा, बामुन्दी कयातुल आदि स्थानों में कुल आठ प्रकल्पो के निर्माण कार्य का उद्घाटन किया। इन प्रकल्पों में रामदिया असमी युवक संघ का गृह निर्माण, उजनकुरी उतली सत्र का सभागृह, कालबारीसुपा श्री श्री नरनारायण सत्र का सभागृह, सानपारा श्मशान पथ, बामुन्दी प्रकृति समाज का नामघर पथ, वरहालदिया वकुलतल सभागृह, हालगांव हारदेलिपारा सभागृह, कयातुल सभागृह सहित श्री श्री गोपीबल्लभ सत्र कमारतोला और श्री श्री जनार्दन सत्र कालबारीसुपा सत्र के उन्नयन के लिए अनुदान की घोषणा की। इन उद्घाटन कार्यक्रमो में व्यापक लोगों की उपस्थिति देखी गयी। इन कार्यक्रमों में विधायक सुमन हरिप्रिया के साथ भाजपा उत्तर कामरूप जिला समिति के उपाध्यक्ष विपुल दास, भाजपा हाजो मंडल के अध्यक्ष नवज्योति दास, मुख्य सचिव होरु कलिता, प्रदेश भाजपा के कार्यकारिणी सदस्य जितेंद्र पटवारी, भाजपा उत्तर कामरूप जिला आईटी एंड सोशल मीडिया के संचालक गौतम चक्रवर्ती आदि की उपस्थिति देखी गयी।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें