गुवाहाटी, 23 अक्टूबर । लियो क्लब आफ गुवाहाटी गर्ल्स ने आजा नचले सीजन 7 का आयोजन लायंस आई हॉस्पिटल के प्रक्षागार में किया जिसमें 63 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। जिनमें 10 प्रतिभागियों को विजेता घोषित किया गया। उन्हें पुरस्कार स्वरूप ट्रॉफी, नगद राशि और प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि लायंस जिलापाल डॉ. एम एल अग्रवाल थे। इस अवसर पर उनके साथ लियो जिलापाल शिल्पा मिश्रा, जिला सचिव ऋषभ बजाज, जिला कोषाध्यक्ष पूनम सुरेका भी उपस्थित थी। कार्यक्रम संयोजक हिमानी गोयल ने बताया कि प्रतिभागियों का उत्साह देखने लायक था और उन्होंने बढ़-चढ़कर इस कार्यक्रम में हिस्सा लिया। हमारा मुख्य उद्देश्य प्रतिभागियों को अपनी प्रतिभा को उजागर करने के लिए मंच प्रदान करना एवं उन्हें उत्साहित करना है। क्लब अध्यक्ष रुचिका केडिया ने कहा कि हमारा क्लब प्रतिभाओं को निखारने में हमेशा आगे रहा है। समय-समय पर हम ऐसे कार्यक्रम आयोजित करते रहते हैं एवं भविष्य में भी यह कार्यक्रम जारी रहेंगे। क्लब सचिव अश्विनी जैन ने सभी प्रतिभागियों और उनके साथ आए अभिभावकों को धन्यवाद दिया। कोषाध्यक्ष मनीषा बजाज ने बताया कि ऐसे कार्यक्रम से अर्जित आय को हमारा क्लब जन सेवा के कार्यों में उपयोग करता है। क्लब के सलाहकार मनोज भजनका के कुशल निर्देशन में यह आयोजन किया गया। प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में मनोज दास, मनीष शर्मा और अजय मालाकार उपस्थित थे। लायंस जिला उपाध्यक्ष (द्वित्तीय) राजू रिंगानिया, लायंस गुवाहाटी के अध्यक्ष कमल अग्रवाल, सचिव राजेश हंसारिया, कोषाध्यक्ष नरेश अग्रवाल भी इस कार्यक्रम में विशेष रूप से उपस्थित थे।








कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें