उद्योगपति रजनीश गोयंका के गुवाहाटी आगमन पर लक्ष्मणगढ़ नागरिक परिषद ने किया स्वागत - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

उद्योगपति रजनीश गोयंका के गुवाहाटी आगमन पर लक्ष्मणगढ़ नागरिक परिषद ने किया स्वागत


गुवाहाटी, 24 अक्टूबर । लक्ष्मणगढ़ के मूल निवासी व दिल्ली के प्रसिद्ध उद्योगपति तथा एमएसएमई डेवलपमेंट फोरम के इंटरनेशनल चेयरमैन रजनीश गोयंका के दो दिवसीय गुवाहाटी आगमन पर लक्ष्मणगढ़ नागरिक परिषद ने खुशी प्रकट करते हुए असमिया परंपरा के अनुसार उनका स्वागत किया। इस अवसर पर परिषद के उपाध्यक्ष जयप्रकाश गोयंका, सचिव विशाल भातरा के अलावा चंदन पारीक, राम निरंजन जाजोदिया, रतन खाखोलिया, सुनील भरतीया, राजेश गोयंका व मनोज पारीक उपस्थित थे। परिषद के जनसंपर्क सचिव संपत मिश्र ने बताया कि श्री गोयंका माछखुवा स्थित आईटीए सेंटर में एमएसएमई स्टार्ट अप एक्सपो एंड समिट कार्यक्रम में इंटरनेशनल चेयरमैन के रूप में विशेष रूप से उपस्थित थे। श्री गोयंका ने लक्ष्मणगढ़ नागरिक परिषद के सदस्यों से मिलकर उनके कार्यों की सराहना की और शिष्टाचार स्वरूप की गई इस मुलाकात को अविस्मरणीय बताया।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें