मारवाड़ी युवा मंच गुवाहाटी ग्रेटर की कार्यकारिणी बैठक संपन्न - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

मारवाड़ी युवा मंच गुवाहाटी ग्रेटर की कार्यकारिणी बैठक संपन्न


गुवाहाटी, 26 अक्टूबर। मारवाड़ी युवा मंच गुवाहाटी ग्रेटर की 8वीं कार्यकारिणी बैठक नगर के पल्टन बाजार स्थित होटल अतिथि मैं संपन्न हुई। शाखाध्यक्ष एवं सभापति राजेश गोयल की अनुमति से सभा प्रारम्भ हुई एवम् सचिव अमित कंसल ने सभा का संचालन किया और 'सेक्रेटरी रिपोर्ट' सभा के सम्मुख प्रस्तुत की। बैठक में पूर्व एवं आगामी कार्यकर्मो पे विस्तृत चर्चा हुई जिसमे 'मिरेकल व व्हील्स' की अपूर सफलता पर कार्यक्रम के संयोजको के साथ साथ सभी सदस्यों को उनके योगदान पर धन्यवाद दिया गया। आगामी कार्यक्रमों पे चर्चा हुई जिसमें दान पात्र, लाचित दिवस, प्रांतीय क्रिकेट एवंम आभ्यन्तर खेल प्रतियोगिता, राष्ट्रीय सभा, प्रांतीय अधीवेशन, मंडलिय चुनाव एवम् युवा संगम पर गहम चर्चा हुई। तत्पश्चात कोषाध्यक्ष आदर्श अगरवाल ने 'ट्रेजरर् रिपोर्ट' सभा के सम्मुख प्रस्तुत की जिसें सर्व सम्मति से पारित किया गया। अनिल शर्मा ने 'वोट ऑफ़ थैंक्स' दीया। राष्ट्र गान के साथ अध्यक्ष राजेश गोयल ने सभा समाप्ति की घोषणा की। इसकी जानकारी शाखा के जनसम्पर्क अधिकारी दीपक शर्मा ने दी।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें