सीकर में होने वाली ब्राह्मण महापंचायत में होगा विप्र मोबाइल एप का शुभारम्भ - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

सीकर में होने वाली ब्राह्मण महापंचायत में होगा विप्र मोबाइल एप का शुभारम्भ


सीकर/लक्ष्मणगढ़, 26 अक्टूबर। बदलते परिवेश और हाईटेक ज़माने में ब्राह्मण समाज के युवाओं ने एक नई पहल की है। समाज के सभी कार्यक्रम और गतिविधियों की जानकारी एक एप के माध्यम से सब को मिल सकेगी। ऐप निर्माता और प्रमोटर लक्ष्मणगढ़ के मूल निवासी और आसाम प्रवासी विशाल श्याम भातरा ने बताया कि राजस्थान एवं हरियाणा के ब्राह्मण समाज के लिए यह ऐप अभी एंड्राइड वर्जन में उपलब्ध है। इसे आप फ्री में डाउनलोड कर सकते हैं। इसमें फैमिली रजिस्ट्रेशन, मेट्रोमोनियल, इवेंट्स, गैलरी, श्रद्धांजलि, मेंबर सर्च एवं विप्र आइकॉन सहित तमाम तरह की जानकारी उपलब्ध रहेगी। एप का शुभारम्भ आगामी 28 तारीख को सीकर के रामलीला मैदान में होने वाली विप्र आक्रोश महापंचायत रैली में राजस्थान के कार्यकारी प्रदेशाध्यक्ष ललित मिश्रा सहित समाज के नेता करेंगे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें