मिथिला जय श्री राम भक्त मंडल द्वारा कामाख्या धाम पदयात्रा आयोजित - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

मिथिला जय श्री राम भक्त मंडल द्वारा कामाख्या धाम पदयात्रा आयोजित


गुवाहाटी, 14 अक्टूबर । मिथिला जय श्री राम भक्त मंडल ने कुमारपाड़ा स्थित शांति सभा से कामाख्या धाम के लिए पदयात्रा का आयोजन किया। मंडल के मंत्री  मुकेश राय ने बताया कि लगातार 10 वर्षों से यह आयोजन हम शांति सभा से ही करते आ रहे हैं। आज की पद यात्रा में गायक सुनील ठाकुर, सीमा दास और गजेंद्र कुमार ने सारे रस्ते भजनों की वर्षा की। अध्यक्ष शत्रुघ्न झा, उपाध्यक्ष गौरव सिंह के नेतृत्व में यह आयोजन किया गया। पदयात्रा आठगांव, फैंसी बाजार, जेल रोड, भरलूमुख होते हुए नीलांचल पहाड़ी पर स्थित कामाख्या धाम मंदिर में समापन हुई। कामाख्या मंदिर के पास नरेश्वर चक्रेश्वर भवन में भंडारे का आयोजन भी किया गया।

1 टिप्पणी:

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें