नई दिल्ली, 18 अक्टूबर । यूपी व उत्तराखण्ड के सीएम रह चुके बुजुर्ग नेता एन. डी. तिवारी का निधन हो गया है। वे 93 साल के थे। तिवारी के निधन की सूचना मिलते ही कांग्रेस, भाजपा समेत दूसरे दलों के वरिष्ठ नेताओं ने श्रद्धांजलि दी है। उनका कल अंतिम संस्कार किया जाएगा। वे आन्ध्रप्रदेश के गवर्नर रहे थे। गांधी परिवार के विश्वस्त रहे एनडी तिवारी ने मध्यप्रदेश के सीएम अर्जुन सिंह से मिलकर कांग्रेस तिवारी के नाम से नई पार्टी भी बनाई थी, लेकिन यह पार्टी करिश्मा नहीं दिखा पाई। बाद में वे सभी वापस कांग्रेस में शामिल हो गए। तिवारी ने 88 साल की उम्र में उज्जवला तिवारी से दूसरा विवाह किया था। वह इलाहाबाद विश्वविद्यालय छात्रसंघ के अध्यक्ष भी रहे।








कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें