श्री जैन श्वेतांबर तेरापंथी सभा द्वारा ज्ञानशाला प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

श्री जैन श्वेतांबर तेरापंथी सभा द्वारा ज्ञानशाला प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित


गुवाहाटी, 18 अक्टूबर । श्री जैन श्वेतांबर तेरापंथी सभा के तत्वाधान में आचार्यश्री महाश्रमण जी की विदुषी शिष्या समणी निर्देशिका भावित प्रज्ञा, संघप्रज्ञा और मुकुल प्रज्ञा जी के सान्निध्य में ज्ञानशाला प्रशिक्षण कार्यशाला पूर्वोत्तर का विशेष आयेजन 14-10-18 को तेरापंथ धर्मस्थल में किया गया। कार्यशाला की विशेषता यह रही कि प्रशिक्षिकाओं में स्वयं सुधार कैसे हो इस पर पांच विषयो के साथ चर्चा हुई। विषय थे ज्ञानशाला क्या है? जिन जाना तिन बखाना, अहो भाव को जाने भव्य बने, एक सुर सब साथ साथ, कार्य निष्पादन कैसे? इन विषयों पर वक्ताओं ने अचंभित प्रस्तुति दी। बहुत ही सरल तरीक़े से उन्होंने समझाया की हम अपने जीवन मे ज्ञानशाला में इन विषयों के साथ अपने आपको प्रस्तुत करें तो हम अपने आपको श्रेष्ठ तथा ज्ञानशाला को सर्वश्रेष्ठ बना सकते हैं। इस विशेष कार्यशाला में सभा मंत्री अशोक सेठिया, पूर्वोत्तर ज्ञानशाला प्रभारी दीपक हीरावत, सहप्रभारी प्रकाश बरड़िया, क्षेत्रीय अशोक सुराणा की उपस्थिति में वक्ता के रूप मे आमंत्रित थे समणी भावित प्रज्ञा जी, तन्मय मिशन से अनन्या जी, गुवाहाटी ज्ञानशाला के मुख्य संस्थापक सदस्य श्री राजेश डागा, पूर्व ज्ञानार्थी सौरभ बोथरा, रवि भतरा और खरूपेटिया से उपासिका सरोज दूगड़। इन सबको सुनने के लिए ज्ञानशाला की लगभग सभी प्रशिक्षिकाये पूरे संयमता से लगभग 3 घंटे तक बैठी। आभास ही नही हुआ इतनी व्यवस्थित सुन्दर प्रेरणादायक कार्यशाला हुई। प्रशिक्षिकाओं ने अपने विचारों से अहसास कराया की कार्यशाला से नई ऊर्जा मिली है। ये एक प्रथम प्रयास था और अधिकतम सफलता मिली। कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम संयोजिका श्रीमती कविता बांठिया ने करते हुए कार्यशाला को एक सूत्र में पिरोये रखा। वहीं सहयोगी संयोजिका पूजा दुगड़, राखी बेंगानी, नीलम चिंडालिया, प्रिया भंसाली ने खेल खेल में प्रतियोगिता रखी जिसका निष्कर्ष था प्रशिक्षिकाओं में सामंजस्यता, एकता और एक रूपता विजेता को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम के  शुभारंभ में सभी सहभागियों को तिलक लगाकर प्रवेश कराया गया। तत्पश्चात बबिता पटवा और रेणु बरड़िया ने ज्ञानशाला गीत से मंगलाचरण किया। मंत्री महोदय ने अपने वक्तव्य से शुभकामनाये दी। संयोजक महोदय ने कार्यशाला के विषयों की जानकारी दी। मुख्य प्रशिक्षिका कोकिला सुराना ने सहभागियों का स्वागत किया। कार्यशाला के अंतिम चरण में संयोजक अरुण बोथरा ने सभी विषयों पर संक्षेप और सरलता से निष्कर्ष दिया तो उपासक एवं ज्ञानशाला क्षेत्रीय संयोजक अशोक सुराणा सभी को ज्ञानशाला के पूर्ण आस्था के संकल्प करवाये। भाई प्रकाश बरड़िया ने सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया। यह जानकारी प्रशिक्षिका स्वाति सुराणा ने प्रेषित की।




कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें