नव जागृति ने मानाया करवा चौथ का त्योहार - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

नव जागृति ने मानाया करवा चौथ का त्योहार


गुवाहाटी,  27 अक्टूबर । करवा चौथ के अवसर पर नव जागृति ने नगर के एक होटल में कल "चाँद सगना दा" कार्यक्रम का आयोजन किया। करवा चौथ आते ही सुहागन महिलाएँ सुहाग के श्रिंगार के लिए काफ़ी उत्साहित रहती हैं। इसी मौक़े पर नव- जागृति ने महिलाओं के हाथो में मेहंदी लगवाने का आयोजन किया जिसके साथ-साथ भरपूर मनोरंजन की भी व्यवस्था की गयी। क्लब की अध्यक्ष सिल्की चौधरी व उपाध्यक्ष सपना सिंघल के नेतृत्व में होने वाले इस आयोजन का युवा महिलाओं ने जम कर आनंद उठाया। पारम्परिक परिधान में सजी महिलाओं ने अपने मनपसंद के गीत गाये व क्लब की सलाहकार श्रीमती ललिता केजरीवाल ने उनको पुरस्कीत किया।

कार्यक्रम का संचालन सुरुचि छाझर और सपना सिंघल ने बड़ें प्रभावशाली ढंग से किया। मीनाक्षी दालान, निधि मोर, नपुर गोयल और सुरभि अग्रवाल ने रोचक गेम खिलाएँ और छोटी- छोटी नाटिकाएँ प्रस्तुत की जिसने सबका मन मोह लिया।

कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सचिव नीतीश बेरिया, कोषाध्यक्ष मितु चचान व मधुलिका अग्रवाल, ख़ुशबू जालान और पोलका अग्रवाल का पूरा योगदान रहा।





कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें