परंपरागत तरीके से करवा चौथ मनाई गई - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

परंपरागत तरीके से करवा चौथ मनाई गई


गुवाहाटी, 28 अक्टूबर । करवा चौथ पर्व शनिवार को श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। सुबह से व्रत पर रही सुहागिनों ने रात 8 बजे बाद चांद का दीदार कर करवा चौथ का पूजन शुरू किया। पूजन के बाद परिवार संग उगते चंद्र को अर्घ्य देकर पति की दीर्घायु मांगी। उसके बाद पति ने करवे से पानी पिलाकर व्रत का पारण कराया। निर्जला व्रती रही महिलाएं परिवार के साथ शाम 7:30 बजे छतों पर पहुंचकर चंद्रोदय का इंतजार शुरू कर दिया। जैसे ही चांद के दीदार हुए आरती उतारकर चौथ माई की कथा सुनी और अखंड सौभाग्य का वर मांगा।



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें