शिलांग से सुशील दाधीच
शिलांग, 16 अक्टूबर । शिलांग में शारदीय नवरात्र में जहां एक ओर बंगाल की तर्ज पर जगह जगह मां दुर्गे की पूजा अर्चना की जा रही है वहीं दूसरी ओर गुजरात के गरबा और डांडिया का खुमार भी अब शिलांग के लोगों पर छाने लगा है। मंगलवार की सुबह यहां के किटिगं रोङ मे स्थित श्री शिव मंदिर प्रांगण से जाग्रति ग्रुप के महिलाओ के द्वारा एक पद यात्रा का आयोजन किया जिसमे केवल मारवाङी समाज ही नही बल्की अन्य समुदाय की महिलाओ ने भी बढ चढकर हिस्सा लिया । रंग-बिरंगे परिधान मे यात्रा मार्ग माता रानी के जयकारो से गुंजायमान रहा। महिलाओं ने भजनो की लगातार बौछार भी की। सभी महिलाओ ने नवरात्रो की खुशिया मनाई ओर एक-दूसरी सहेलियो को आपस मे रगं गुलाल भी लगाया। पद यात्रा किटिगं रोङ से शुरू होकर मुख्य मार्गो से होते हुए गाङीखाना के दुर्गा मंदिर प्रांगण पहुँची ओर सभी माता के दरबार मे पहुँचकर मां के चरणो मे नमस्तक होकर वापस लोटे। इस अवसर मे शामिल सभी महिलाओ को जाग्रति ग्रुप ने धन्यवाद देते हुए शुभकामनाऐ दी।








कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें