विडियो न्यूज़ >>> तेरापंथ युवक परिषद ने लगाया शुद्ध पेयजल शिविर - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

विडियो न्यूज़ >>> तेरापंथ युवक परिषद ने लगाया शुद्ध पेयजल शिविर

विडियो देखने के लिए निचे क्लिक या टेप करें


गुवाहाटी, 16 अक्टूबर । चार दिवसीय दुर्गोत्सव के उपलक्ष में श्रद्धालुओं की सेवार्थ तेरापंथ युवक परिषद में फैंसी बाजार शनि मंदिर के सामने शुद्ध पेयजल सेवा का आज शुभारंभ किया। परिषद के अध्यक्ष मानक जम्मड ने बताया कि लगातार 19 वर्ष तक यह शिविर दुर्गोत्सव के उपलक्ष में लगाया जा रहा है। इस वर्ष भी श्रद्धालुओं की सेवार्थ यह शिविर लगाया गया है। शुभारंभ से पहले मंगलाचरण किया गया। इस अवसर पर तेरापंथ सभा के सचिव अशोक सेठिया, तेरापंथ प्रोफेशनल फोरम के राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्मल कोटेचा, गुवाहाटी फोरम के अध्यक्ष नीरज बाफना, परिषद के सचिव आशीष कोचर, संयोजक अजीत सेठिया, अमित सुराणा, जयंत सुराणा, रवि कुंडलिया, विकास झाबक और विनीत भंडारी उपस्थित थे। आज प्रथम संध्या के अवसर पर सैकड़ों श्रद्धालुओं ने इस पर जल सेवा शिविर का लाभ उठाया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें