11 नवंबर को दीपावली प्रीति सम्मेलन आयोजित होगा
गुवाहाटी, 16 अक्टूबर । पूर्वांचल भारतीय दाधीच परिषद की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी की प्रथम सभा श्याम सुंदर शर्मा आसोपा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। सभा में परिषद के भावी कार्यक्रमों के बारे में चर्चा की गई। इसके अंतर्गत आगामी 11 नवंबर को छत्रीबाड़ी स्थित ब्राह्मण भवन में शाम 3:00 बजे से दीपावली प्रीति सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम के संयोजक जितेंद्र कुमार सुंटवाल ने बताया कि समाज के बच्चों के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं चित्रांकन प्रतियोगिता इस अवसर पर कराई जाएगी। इस अवसर पर भाग्य शाली दान पत्र का अयोजन भी किया जायेगा। परिषद के सचिव चंद्रशेखर शर्मा ईंटोदिया ने बताया कि परिषद के कार्यालय का नवीनीकरण करके इसे आधुनिक रूप दिया गया है। जिसका शुभारंभ विजय दशमी 19 सितंबर को प्रातः 8:30 बजे किया जाएगा। इस कार्यक्रम के संयोजक कैलाश पलोड़ व राजेश गोठेचा ने बताया कि नवीनीकरण कार्यालय में मां दधिमती की पूजन, आरती और भजन के बाद प्रसाद वितरण किया जाएगा। अध्यक्ष आसोपा ने सभी समाज बंधुओं को दोनों कार्यक्रमों में समयानुसार उपस्थित होने का अनुरोध किया।








कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें