गुवाहाटी, 30 अक्टूबर । पूर्वोत्तर प्रदेशीय प्रांतीय पदाधिकारियो का मारवाड़ी युवा मंच कामाख्या शाखा का औपचारिक दौरे का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता शाखा अध्यक्ष सुमन अग्रवाल ने की। जिस में प्रांतीय पदाधिकारीयों ने शाखा कार्यक्रम पर संतोष व्यक्त किया। आरंभ में सभी पदाधिकारियों को ससम्मान मंचासीन करवाया गया। शाखा पूर्व अध्यक्ष वंदना शर्मा एवं बेला नाउका द्वारा पूर्वोत्तर प्रदेशीय मायुमं प्रांतीय अध्यक्ष रितेश खटेड़ को अभिनंदन पत्र दिया गया तथा फुलाम गमछा, जापी से उनका सम्मान किया। निवर्तमान प्रांतीय अध्यक्ष श्रीमती संतोष जी शर्मा, प्रांतीय महामंत्री पंकज जालान, प्रांतीय कोषाध्यक्ष देवेश मूंदड़ा, मंडलीय सहायक मंत्री श्रीमती पिंकी बैंगानी का सम्मान शाखा द्वारा किया गया। प्रांतीय पदाधिकारियों ने शाखा के सुंदर आयोजन एवं व्यवस्थित दौरे की सराहना की। रितेश खटेड़ ने कहा कि प्रथम महिला शाखा होने के कारण कामाख्या शाखा की यह जिम्मेदारी है कि एक नई सोच के साथ समाज हित के कार्यों में आगे बढ़े ताकि प्रान्त की हर महिला शाखा को समाज हित मे कार्य करने की प्रेरणा मिले। कार्यक्रम में कोषाध्यक्ष सीमा बोथरा, उपाध्यक्ष अल्का वर्मा, सोनम शर्मा, संयुक्त मंत्री रितु शर्मा, सारिका अग्रवाल, निवर्तमान अध्यक्ष मीनू दूधोडिया, पायल सरस्वात, सुनीता सराफ, प्रीति जालान, रजनी पगड़िया, सबिता अग्रवाल, स्नेहल बिदासरिया, विनीता सुराना, मिनाक्षी बुच्चा, वर्षा अग्रवाल, समता जैन उपस्थित रही। कार्यक्रम संयोजक मीना पोद्दार, प्रभा चोरडिया का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम का सफ़ल संचालन एकता बोथरा, विनीता ओझा ने किया। सचिव पूजा गोस्वामी द्वारा धन्यवाद ज्ञापन दिया गया।








कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें