कथाकार राजेंद्र यादव की पांचवीं पूण्यतिथि पर संगोष्ठी 28 अक्टूबर को - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

कथाकार राजेंद्र यादव की पांचवीं पूण्यतिथि पर संगोष्ठी 28 अक्टूबर को


गुवाहाटी, 26 अक्टूबर। भाषा बोली संगम समिति, बनारस के तत्वावधान में कथाकार राजेंद्र यादव की पांचवीं पूण्यतिथि पर आगामी 28 अक्टूबर को उजानबाजार स्थित विवेकानंद केंद्र में एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया है। इस कार्यक्रम के संयोजक डा. अमूल्य बर्मन ने शुक्रवार को गुवाहाटी प्रेस क्लब में आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में इस आशय की जानकारी दी। इस मौके पर समिति के अध्यक्ष ज्ञान प्रकाश यादव, इलियास अंजुम और डा. ए अहमद भी मंच पर उपस्थित थीं। डा. बर्मन ने कहा कि स्वाधीनता के बाद देश भर में बुद्धिजीवियों पर हो रहे हमलों को रोकना बहुत आवश्यक है। इन हमलों को रोकना ही राजेंद्र बाबू को सच्ची श्रद्धांजलि होगी। उन्होंने कहा कि समाज में व्यपाप्त भय के वातावरण को खत्म करने में सबसे अधिक महत्वपूर्ण भूमिका साहित्यकारों की है। राज्य के शिक्षा मंत्री सिद्धार्थ भट्‌टाचार्य इस संगोष्ठी में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे, जबकि समिति के अध्यक्ष श्री यादव मुख्य वक्ता होगें। संगोष्ठी की अध्यक्षता डा. श्याम बाबूजी करेंगे। इसके अलावा विशिष्ट अतिथि के रूप में डा. ताराकांत झा, अनिसुर जमान, शायर नदीम राई, शिवलाल रीबू, ज्योति प्रकाश फूकन और डा. आनंद प्रकाश तिवारी उपस्थित रहेंगे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें