गुवाहाटी, 13 अक्टूबर । शांतिपुर सल्यूईस गेट सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति ने लगातार 18 वर्ष तक पूजा पंडाल निर्माण में धूम मचाने के बाद इस वर्ष काल्पनिक मंदिर को ग्लास वर्क व खूबसूरत पेंटिंग से बनाकर निखारा है। अध्यक्ष कमल दास, कार्यकारी अध्यक्ष जहरुल इस्लाम व निपन तालुकदार, महासचिव नील ज्योति दास, वित्त संयोजक संजीव पाठक, पूजा सचिव गीरीन डेका के नेतृत्व में पंडाल का निर्माण पूर्ण गति पर है। समिति सदस्यों के द्वारा मिली जानकारी के अनुसार षष्ठी से नवमी पूजा तक हर शाम मोमाई कोटा गोड नामक नृत्य नाटिका का प्रदर्शन थोड़ी थोड़ी देर बाद में प्रागज्योतिष कॉलेज के प्रांगण में किया जाएगा। बच्चों के लिए प्रतीक चिन्हों के द्वारा वन संरक्षण वक्षारोपण, पर्यावरण पर जागरूकता संदेश भी दिया जाएगा। जादूगर विक्रम दास के जादू प्रदर्शनी भी लोगों का आकर्षण का केंद्र बनी रहेगी। 18 लाख के बजट वाली इस पूजा का पंडाल का निर्माण कोलकाता के शंभू सिंहा के द्वारा किया जा रहा है। विद्युत सज्जा का काम बाबू पाल और मूर्ति निर्माण में जलपाईगुड़ी के मनदीप दास लगे हुए हैं। पूजा के तीनों दिन महाभोग लगाकर वितरण किया जाएगा।
!->
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)







कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें