सीएम सोनोवाल ने किया सन फार्मा के गुवाहाटी प्लांट का शुभारंभ - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

सीएम सोनोवाल ने किया सन फार्मा के गुवाहाटी प्लांट का शुभारंभ


गुवाहाटी, 13 अक्टूबर । आज असम की जनता के सहयोग से हमारी सरकार ने असम को विभिन्न क्षेत्रों में आगे बढ़ाने में हम सफल हुए हैं। यह बातें असम के मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनोवाल ने पलाशबाड़ी में सन फार्मा का दवाई प्रकल्प का उद्घाटन करने के बाद कहीं। मुख्यमंत्री ने आगे कहा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में असम में एडवांटेज असम कार्यक्रम में निवेश सम्मेलन आयोजन हुआ था उसमें देश विदेश के 240 निवेशकों में से अब तक 69 हजार करोड़ का निवेश असम में हो चुका है। इसी कड़ी में आज सन फार्मा का यह दवाई प्रकल्प शुरू हो गया है। इसके चलते असम के कई बेरोजगार युवक-युवतियों को रोजगार प्राप्त हुआ है। गुजरात के निवेशकर्ता  दिलीप सांघवी ने 120 करोड़ रुपये का यह प्रकल्प स्थापित कर निवेश सम्मेलन में दिए अपने वायदे को पूरा कर दिया है। मुख्यमंत्री ने क्षेत्रीय विधायक की प्रशंसा करते हुए कहा कि इस क्षेत्र के विधायक प्रणब कलिता सौभाग्यशाली हैं। जिनके क्षेत्र में एक के बाद एक कई प्रकल्प खुल रहे हैं। आज असम में निवेश का अच्छा माहौल बन गया है। ऐसे उद्योग का हम स्वागत करते हैं एवं हमारी सरकार यहां के हर निवेशकर्ता को पूरा सहयोग देने का वचन देती है। इस अवसर पर राज्य के उद्योग और वाणिज्य मंत्री चंद्र मोहन पटवारी, मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार ऋषिकेश गोस्वामी, विधि सलाहकार शांतनु भराली, स्थानीय विधायक प्रणब कलिता, अतिरिक्त मुख्य सचिव रवि कपूर, उपायुक्त कमल वैश्य, सनफार्मा के प्रबंध निदेशक दिलीप सांघवी उपस्थित थे। इससे पहले मुख्यमंत्री ने पैरेंटल ब्लॉक में फीता काटकर इसका विधिवत उद्घाटन किया। उत्पादन केंद्र में दो मूल ब्लॉक है जिसमें ओरेकल होलीडे डीजेज ओर पेरेंटल का आज उद्घाटन हुआ है। इस केंद्र में लिक्विड भायल्स, आई ड्रॉप्स, लिक्विड एमप्यूल का उत्पादन होगा। इस केंद्र में टेबलेट, कैप्सूल, सेक्स हार्मोन, इंजेक्टेबल और आई केयर उत्पाद का निर्माण होगा। 15 एकड़ भूमि में निर्मित इस प्रकल्प के निर्माण में 700 करोड़ रुपया खर्च हो चुका है। इस अवसर पर सन फार्मा के प्रबंध निदेशक दिलीप सांघवी ने कहा कि केंद्र सरकार का मेक इन इंडिया अभियान के प्रति सन फार्मा प्रतिबद्ध है। असम के मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनोवाल के विशेष आग्रह और सहयोग के चलते यह प्रकल्प बनकर तैयार हुआ है। कुछ सालों बाद यह प्रकल्प स्टेराईल प्रोडक्ट उत्पादन में बेहतर विकल्प के रूप में जाना जाएगा। सभी उत्पादकों के लिए स्वचालित मशीन लगाई गई है। उत्पादन वृद्धि के लिए परीक्षण शाला व्यवस्था और अभियान कंप्यूटर से संचालित किया गया है। सामाजिक दायित्व बोध के लिए अति शीघ्र चलंत स्वास्थ्य दल का शुभारंभ भी किया जाएगा। राज्य के 24 गांव निशुल्क औषधि, स्वास्थ्य परीक्षण का लाभ इसके द्वारा ले सकेंगे। गांव के उन्नयन के लिए यह प्रकल्प वरदान साबित होगा। प्राय 40 हजार व्यक्ति प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से हमसे जुड़ जाएंगे।



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें