गुवाहाटी, 24 अक्टूबर । फैंसी बाजार स्थित सीताराम ठाकुरबाड़ी में शरद पूर्णिमा का उत्सव बड़े धूमधाम से मनाया गया। इस उपलक्ष में मंदिर के महंत राजेंद्र दास के नेतृत्व में लक्ष्मी पूजा का विशेष आयोजन किया गया। महंत जी ने बताया कि लक्ष्मी की विशेष पूजा के अवसर पर पूजा अर्चना और खीर का भोग लगाया गया तथा महाआरती के पश्चात खीर और अन्य प्रसाद का वितरण भी किया गया जिसमें असंख्य श्रद्धालुओं ने भाग लिया। सीताराम ठाकुरबाड़ी में इस अवसर पर कई साधु संत भी उपस्थित थे। उन्होंने स्तुति के अलावा भजन भी प्रस्तुत किए। फैंसी बाजार गोविंद देव ठाकुर बाड़ी में भी शाम को शरद पूर्णिमा का उत्सव मनाया गया। मंदिर के पुजारी जीवल शर्मा ने बताया कि शाम को विशेष पूजा अर्चना के पश्चात आरती की गई एवं खीर का भोग लगाया गया। इस अवसर पर अनेक श्रद्धालु उपस्थित थे। नगर के अन्य मंदिरों में पंचायती ठाकुरबाड़ी, आलू पट्टी स्थित सत्यनारायण मंदिर, साधना मंदिर, एटी रोड राम मंदिर, चाभीपुल राम जानकी मंदिर, शराब भट्टी शिव शक्ति हनुमान मंदिर मैं भी इस अवसर पर विशेष पूजा-अर्चना एवं प्रसाद का आयोजन किया गया।









कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें