रंगिया में मंत्री चंद्रमोहन पटवारी ने किया फुटबॉल प्रतियोगिता के फाइनल खेल का उद्घाटन - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

रंगिया में मंत्री चंद्रमोहन पटवारी ने किया फुटबॉल प्रतियोगिता के फाइनल खेल का उद्घाटन


रंगिया से अरुणा अग्रवाल

रंगिया, 24 अक्टूबर । रंगिया के विधायक तथा असम के सिंचाई, राजस्व व आपदा प्रबंधन विभाग के मंत्री भवेश कलिता द्वारा असम के वीर योद्धा हरदत्त वीरदत्त की स्मृति में आयोजित किए गए दीवा नेश प्राइजमनी आमंत्रणमुलक फुटबॉल प्रतियोगिता का फाइनल खेल मंगलवार को रंगिया के उच्चतर माध्यमिक खेल मैदान मे सायं 6 बजे से आयोजित किया गया जिसका उद्घाटन मुख्य अतिथि के रूप मे उपस्थित असम सरकार के वाणिज्य और उद्योग व परिवहन विभाग के मंत्री चंद्रमोहन पटवारी ने किया। इस खेल में असम पुलिस ब्लूज टीम ने भूटान की हायना टीम को 1-0 गोल के व्यवधान से परास्त कर चैम्पियन का खिताब अर्जित किया। इस मौके पर आमंत्रित अतिथि के रुप में जोरहाट क्षेत्र के सांसद कामाख्या प्रसाद तासा, भारतीय जनता पार्टी असम प्रदेश के सांगठनिक सचिव फनिन्द्र नाथ शर्मा, कामरूप जिले के एसपी पार्थसारथी महंत, रंगिया महकमा के महकमाधिपति मुनीन्द्र बरदळै, रंगिया महकमा के पुलिस अधिकारी सुमित शर्मा, रेलवे के वरिष्ठ डीईएन/सी-  जे पी सिंह सहित कई वरिष्ठ और गणमान्य व्यक्ति व खेल संचालन समिति के सभी विभागिय सदस्य उपस्थित थे। इस खेल मे रंगिया महकमा व आसपास के इलाकों के पाँच हजार से भी अधिक लोगों ने खेल का लुफ्त उठाया।















कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें