हिज्बुल मुजाहिदीन के दो आतंकी ढेर - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

हिज्बुल मुजाहिदीन के दो आतंकी ढेर


श्रीनगर, 6 नवम्बर । जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में हिज्बुल मुजाहिदीन के दो आतंकी ढेर हो गए। उनमें से एक आतंकी, पहले सेना में था जो बाद में आतंकी संगठन में शामिल हो गया था। पुलिस के प्रवक्ता ने बताया कि दक्षिण कश्मीर के जैनापोरा के सफानगरी इलाके में आतंकियों की मौजूदगी की सूचना मिलने पर सुरक्षा बलों ने मंगलवार को तड़के घेराबंदी की और तलाशी अभियान चलाया था। उन्होंने बताया कि जब तलाशी अभियान चल रहा था तब छिपे हुए आतंकियों ने बल पर गोलीबारी की। जवानों ने जवाबी गोलीबारी की जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई और दो आतंकी मारे गए। मारे गए आतंकियों की पहचान मोहम्मद इदरिस सुल्तान उर्फ छोटा अबरार और आमिर हुसैन राथर उर्फ अबु सोबान के रूप में की गई। सुल्तान सफानगरी शोपियां का रहने वाला था जबकि सोबान अवनीरा शोपियां का रहने वाला था। उन्होंने बताया, ‘‘वे प्रतिबंधित आतंकी संगठन हिज्बुल मुजाहिदीन से जुड़े थे। सुरक्षा प्रतिष्ठानों पर हमलों और इलाके में नागरिकों पर कई अत्याचारों की घटनाओं में उनका हाथ था।’’ प्रवक्ता ने बताया कि सुल्तान सेना से भाग गया था और इस साल अप्रैल में आतंकी संगठन में शामिल हो गया। उन्होंने कहा कि अभियान के दौरान इर्दगिर्द कोई नुकसान नहीं पहुंचा। मुठभेड़ स्थल से गोला-बारूद बरामद किए गए। उन्होंने लोगों से अपील की है कि मुठभेड़ स्थल की जब तक पूरी तरह सफाई नहीं कर दी जाए, तब तक वे वहां नहीं जाएं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें