मायुमं गुवाहाटी ग्रेटर ने दी पूर्व मुख्यमंत्री एवं शिक्षा मंत्री को दीपावली की शुभकामनाएं - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

मायुमं गुवाहाटी ग्रेटर ने दी पूर्व मुख्यमंत्री एवं शिक्षा मंत्री को दीपावली की शुभकामनाएं


गुवाहाटी, 6 नवम्बर । मारवाडी युवा मंच, गुवाहाटी ग्रेटर ने अपने जनसंपर्क अभियान के तहत आज असम के पूर्व मुख्यमंत्री तरुण गोगोई से उनके दिसपुर स्थित सरकारी आवास पर जाकर मुलाकात की तथा उन्हें दीपावली को शुभकामनाएं दी । श्री गोगोई ने युवा मंच के जनसेवा कार्यों की तारीफ की खासकर एम्बुलेंस एवं डेड बॉडी वैन तथा केसर स्क्रीनिंग सेवा की उन्होंने तारीफ को । इससे पूर्व युवा मंच के अधिकारियों ने असम के शिक्षा एवं न्याय मंत्री सिद्धार्थ भट्टाचार्य से उनके आवास पर मुलाकात कर उन्हें दीपावली को शुभकामनाएं दी । श्री भट्टाचार्य ने भी युवा मंच की यूथ बिग्रेड की तारीफ की । इस वर्ष दीपावली के अवसर पर अपने जनसंपर्क अभियान में मारवाडी युवा मंच गुवाहाटी ग्रेटर शाखा ने जिला उपायुक्त वीरेंदर मित्तल, उपायुक्त नवदीप पाठक, गुवाहाटी उन्नयन प्राधिकरण के अध्यक्ष अशोक सिंघल, उपाध्यक्ष मुकुटा डेका, हिन्दीभाषी उन्नयन परिषद के उपाध्यक्ष गौरव सोमानी, सांसद गौरव गोगोई, आरएसएस प्रमुख शंकर दास, विभिन्न थाना प्रभारी सहित कई गणमान्य लोगों से मुलाकात कर उन्हें मारवाड़ी युवा मंच के कार्यों की जानकारी दी। शाखाध्यक्ष राजेश गोयल के नेतृत्व में सचिव अमित कंसल, उपाध्यक्ष विकास शर्मा, संयुक्त सचिव तुषार जालान, पूर्व अध्यक्ष रितेश खटेड़, पंकज जालान ने जनसंपर्क अभियान को सफल वनाने में अहम भूमिका निभाई । शाखा के जनसंपर्क अधिकारी दीपक शर्मा ने कहा कि शाखा के अध्यक्ष राजेश गोयल ने इस प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से समाज के सभी वर्गों के लोगों को दीपावली की शुभकामनाएं प्रेषित की है तथा उनका जीवन आनंद से परिपूर्ण हो, ऐसी प्रार्थना ईश्वर से को ।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें