गुडलक कूरियर द्वारा भेजा गया था कूरियर, तिनसुकिया थाने में प्राथमिकी दर्ज
गुवाहाटी, 9 नवम्बर । राष्ट्रीय दानपत्र परियोजना अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच की एक राष्ट्रीय परियोजना है जिसको अखिल भारतीय स्तर पर आयोजित किया जाता है। 2018 में भी इस परियोजना को आयोजित करने के लिए अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच ने हर एक शाखा तक पहुंचने की व्यवस्था बनाने की कोशिश की। इसी क्रम में सुनियोजित तरीके से दानपत्र का वितरण हो सके इसलिए सभी प्रांतीय इकाइयों को अपने अंदर आने वाली शाखाओं को दानपत्र कूपन वितरित करने की जिम्मेदारी बांट दी गई थी। वितरण प्रक्रिया व्यवस्थित तरीके से चल पाए इसलिए प्रांतीय इकाइयों द्वारा इस परियोजना को देखने के लिए संयोजक नियुक्त किए जाते हैं। पूर्वोत्तर प्रदेशीय मारवाड़ी युवा मंच की तरफ से महेंद्र नाहर को प्रांतीय संयोजक एवं राकेश धाड़ीवाल को प्रांतीय सह संयोजक नियुक्त किया गया। संयोजकों ने अपने दायरे में आने वाली सभी शाखाओं से संपर्क साध कर दानपत्र की संख्या तय की। सभी शाखाओं की तरह दुमदुमा शाखा ने भी अपनी संख्या 17 दानपत्र कूपन बुक की तय की थी। मामला अब यह है की 18 सितंबर को निर्धारित 17 बुक कूरियर के माध्यम से प्रांतीय इकाई द्वारा दुमदुमा भेज दी गई थी। 18 सितंबर को लगाया हुआ कूरियर आज तक दुमदुमा पहुंच नहीं पाया है। कूरियर किए गए दान पत्र बुक के नंबर 0201 से 0204, 0405 से 0414 और 0523 से 0525 है। कूपन सीरियल नंबर 010001 से 010200, 054041 से 054140 और 055221 से 055250 है। यह कूरियर गुडलक कूरियर द्वारा भेजा गया था। हालांकि तिनसुकिया थाने में एक प्राथमिकी दर्ज करवाई जा चुकी है जिसमें गुडलक कूरियर द्वारा सभी जानकारी पुलिस के साथ साझा कर दी गई है।








कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें