रंगिया से अरुणा अग्रवाल
रंगिया, 10 नवम्बर । सूर्य उपासना का महापर्व छठ पूजा आगंतुक 11 नवंबर से 14 नवंबर तक देश के विभिन्न स्थानों में मनाया जाएगा। कार्तिक महीने के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी से सप्तमी तक चार दिनों तक चलने वाले इस महोत्सव की तैयारियाँ हर-ओर जोर-शोर के साथ की जा रही है। इसी कड़ी में रंगिया के वार्ड नंबर 4 स्थित सूर्य षष्ठी घाट में भी इसके आयोजन की तैयारियाँ की जा रही है। सन् 1961 में स्थापित इस छठ पूजा घाट पर आकर्षक सजावट के साथ श्रद्धालुओं के लिए सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। आयोजक समिति के अध्यक्ष राज कुमार गुप्ता, सचिव महेश गुप्ता, संतोष साह और कोषाध्यक्ष शंकर शाह द्वारा मिली जानकारी के अनुसार 11 नवंबर रविवार को प्रातः स्नान ध्यान (नहाय- खाय) के साथ कार्यक्रम का प्रारंभ होगा। इसके बाद 12 नवंबर सोमवार को खरना (प्रथम पूजा) व मंगलवार 13 नवंबर को सुबह 10 बजे दीप प्रज्वलन और सुबह 10.30 बजे झंडोत्तोलन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया जाएगा। इस दिन सांध्यकालीन अर्घ (प्रथम डाला) के पश्चात सायं 5 बजे से आमंत्रित बरबरी के पाठक कलाकार और जजीकोना के पाठक कलाकार भवेन चन्द्र कलिता द्वारा नागरा नाम का आयोजन किया गया है जिसका उद्घाटन विशिस्ट समाज सेवक पयोधर डेका करेंगें। कार्यक्रम का समापन 14 नवंबर बुधवार को प्रातः कालीन अर्घ (पारण) एवं प्रसाद वितरण के साथ किया जाएगा। कार्यक्रम के सफल संचालन हेतु कार्यकारिणी समिति में उपाध्यक्ष का पद विजय जयसवाल, विश्वनाथ साह, चंद्रभूषण सिंह, सहायक सचिव राजेश गुप्ता, सूरज साह, बिजली विभाग मे प्रदीप साह, अजीत शर्मा, पंडाल विभाग सुरेश साह को सौपा गया है।








कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें