अब मोबाइल एप्प से बनाए एएसटीसी बसों का टिकट - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

अब मोबाइल एप्प से बनाए एएसटीसी बसों का टिकट


गुवाहाटी, 5 नवम्बर । असम राज्य परिवहन निगम (एएसटीसी) ने इंटर-स्टेट बस टर्मिनल (आईएसबीटी), गुवाहाटी में सोमवार को ऑनलाइन टिकट बुकिंग के लिए अपना पहला मोबाइल एप्लिकेशन लॉन्च किया। असम के परिवहन मंत्री चंद्र मोहन पटवारी ने एएसटीसी मोबाइल एप्प का अनावरण किया। उन्होंने कहा कि इससे न  केवल लोगों को उनके मूल्यवान समय को बचाने में मदद करेगा बल्कि पैसे की चोरी को भी रोक देगा। यात्रि नक्शे पर एएसटीसी बसों को ट्रैक कर सकते हैं और बोर्डिंग पॉइंट पर यात्रा करने और स्टॉप पर उतरने के लिए जानकारी का उपयोग कर सकते हैं। सुरक्षा के हिसाब से परिवार के सदस्य और मित्र बस का स्थान पता कर सकते हैं। कार्यक्रम के दौरान छह नई एएसटीसी बसें लॉन्च की गई हैं। एप्लिकेशन को गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है और लोग मोबाइल और वेबसाइट से अपना ई-टिकट बुक कर सकते हैं। मंत्री चंद्र मोहन पटवारी ने यह भी कहा कि राज्य सरकार को परिवहन विभाग से पहले केवल 400 करोड़ रुपये मिल रहे थे, लेकिन पिछले साल उन्हें 800 करोड़ रुपये मिले थे। साथ ही, उन्होंने आशा व्यक्त की कि इस वर्ष विभाग राज्य सरकार को कम से कम 1000 करोड़ रुपये का योगदान दे पाएगा। राज्य के लोगों को आरामदायक सुविधाएं और उत्कृष्ट यात्रा सेवाएं प्रदान करने के लिए नई बसों को एएसटीसी में जोड़ा जाएगा।



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें