गुवाहाटी, 5 नवम्बर । सैन समाज गुवाहाटी की एक सभा का आयोजन आठगाँव में किया गया। सभा में आगामी दीपावली मिलन समारोह एवं प्रीती भोज 11 नवम्बर, रविवार को सांय सांगानेरिया धर्मशाला में आयोजित किये जाने का निर्णय लिया गया। इस अवसर पर सैन समाज के प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को भी पुरस्कृत किया जाएगा। कार्यक्रम में स्वरुचि भोज के साथ संगीतमय सांस्कृतिक प्रोग्राम भी किया जाएगा। सभा की अध्यक्षता रामेश्वर गहलोत ने की। इस अवसर पर सैन समाज के वरिष्ठ सदस्य पन्नालाल मारू, श्रीपाल तंवर, संपत टाक, मनोज मोयल, मनोज खुरदरा, मानव वर्मा, मनोज गहलोत, विनोद गहलोत सहित सभी कार्यकर्ता उपस्थित थे। सभा का संचालन मनोज गहलोत ने किया। अध्यक्ष ने सभी सदस्यों से सपरिवार अधिक से अधिक संख्या में पहुचने का आग्रह किया। मानव वर्मा ने सभी को सहयोग हेतु धन्यवाद ज्ञापित किया।








कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें