गुवाहाटी, 12 नवम्बर । गुजरात के वडोदरा में 15 से 17 नवंबर तक होने वाले 10वें आरबीएस आरबीएफआई मिनी रोल बॉल चैंपियनशिप के लिए असम रोल बॉल एसोसिएशन ने अपने राज्य की टीम की घोषणा कर दी। असम रोल बॉल एसोसिएशन के महासचिव भूमिधर बर्मन ने कहा कि बालक वर्ग के कप्तान बीपी हिंदू को बनाया गया जबकि प्रतिक्षा तालुकदार को बालिका वर्ग की कप्तान होंगे। टीम इस प्रकार है: बालक - बीपी हिंदू (कप्तान), आर्यन अग्रवाल, उन्नित कल्प गोगोई, रियान कापिंजल, रियान अली, दिव्यांश भंसाली, आद्रिस नजीर, मानुग्य मेच, अनुराग निबिर गोगोई, वैभव अग्रवाल, धैर्य सिग्ची व नैरित अग्रवाल। बालिका- प्रतीक्षा तालुकदार कप्तान, निष्ठा नंदा मोरन, ताशी रुंगटा, तहसीन तमन्ना, हृदिका शर्मा, अनन्या अग्रवाल, आकांक्षा गोगोई, मिश्का सिंघल, परिसा मुसर्रत, एल्विना अहसाम, धनिष्ठा कश्यप व मृगाक्षी गोगोई। धैर्य सिग्ची महेश्वरी सभा गुवाहाटी के मंत्री मदन सिग्ची के पौत्र है। राइज प्लस परिवार द्वारा ढेर सारी बधाइयां।








कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें