विकास कुमार शर्मा ने पूर्वोत्तर प्रदेशीय मारवाड़ी युवा मंच के उपाध्यक्ष हेतु भरा पर्चा - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

विकास कुमार शर्मा ने पूर्वोत्तर प्रदेशीय मारवाड़ी युवा मंच के उपाध्यक्ष हेतु भरा पर्चा


गुवाहाटी, 12 नवम्बर । पूर्वोत्तर प्रदेशीय मारवाड़ी युवा मंच के आगामी वर्ष 4 जनवरी को उत्तर लखीमपुर में होने वाले चुनावो मैं मंडल F के उपाध्यक्ष पद के लिए गुवाहाटी ग्रेटर के संस्थापक सदस्य एवं उपाध्यक्ष विकास कुमार शर्मा ने अपना सहमति पत्र का पर्चा भरा। चुनाव अधिकारी संजीव गोयल के निवास स्थान पर विकास शर्मा एवं उनके साथ गुवाहाटी ग्रेटर अध्यक्ष राजेश गोयल, निवर्तमान अध्यक्ष गौरव शर्मा, राष्ट्रीय दान पात्र संयोजक रवि सुरेका, सचिव अमित कंसल, शाखा बंधुत्व विकाश संयोजक कमल रंका, कामाख्या शाखा अध्यक्ष सुमन अग्रवाल, कार्यकारिणी सदस्य स्नेहल बिदासरिया ने पहुंच कर उनका उत्साह बढ़ाया। शाखा अध्यक्ष राजेश गोयल ने कहा की विकास एक कर्मठ युवा एवं भविष्य दर्शी कार्यकर्ता है। गुवाहाटी ग्रेटर शाखा के संस्थापक सदस्यों में एक, शाखा के विभिन्न पदों को सुशोभित करते हुए अपने कार्यो से सब को जीत लेते हैं। शाखा संयुक्त मंत्री एवं तीन वर्षो से लगातार उपाध्यक्ष का उत्तरदायित्व निभाने वाले विकास प्रान्त स्तर पर संगठन कार्य को नई गति एवं दिशा देंगें ऐसा हम सब का विस्वास है। विकास शर्मा ने सभी से सहयोग एवं आशिर्वाद की कामना की, उन्होंने आगामी अधिवेशन की सफलता के लिए सभी के सहयोग की कामना की। इस आशय की जानकारी शाखा के जनसम्पर्क अधिकारी दीपक शर्मा ने दी।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें