गुवाहाटी, 4 नवम्बर । बाबा रामदेव भक्त संगम, गुवाहाटी की एक सभा का आयोजन रविवार दिनांक 4 नवंबर, 2018 को प्रातः 11:00 बजे गुवाहाटी गौशाला में किया गया। सभा की अध्यक्षता अनंतराम बेरिया ने की एवं सभा का संचालन समिति के अध्यक्ष दीपक पोद्दार ने किया। सभा में आगामी 2 दिसंबर 2018 (रविवार) को गुवाहाटी गौशाला में आयोजित होने वाले समिति के 11वें वार्षिक महोत्सव की तैयारियों पर विचार विमर्श किया गया। उल्लेखनीय है की जोधपुर (राजस्थान) के सुप्रसिद्ध भजन गायक गजेन्द्र राव द्वारा पारंपरिक सुमधुर संगीतमयी राजस्थानी अंदाज में बाबा रामदेव की जन्म एवं विवाह कथा (जम्मा जागरण) प्रस्तूत किया जायेगा। इस अवसर पर बाबा रामदेव जी के जन्म एवं बारात की सजीव झाँकीयाँ भी प्रस्तूत की जायेगी तथा सभी भक्तों के लिये महाप्रसाद की व्यवस्था की जायेगी। समिति के प्रचार मंत्री डा. अजय अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया की इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए समिति के सभी सदस्य सक्रिय रूप से जुटे हुए है।








कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें