रंगिया से अरुणा अग्रवाल
व्यापक परिवर्तन की दिशा मे आगे वढ़ता राज्य - पीयूष हजारिका
रंगिया, 5 नवम्बर । असम के स्वास्थ विभाग मे एक और नयी उपलब्धि, आधुनिक रूप से तैयार किया गया रंगिया का आदर्श चिकित्सालय जिसका शुभ उद्घाटन शनिवार 3 नवंबर को असम सरकार के स्वास्थ्य, परिवार कल्याण व नगर विकास विभाग के मंत्री पीयूष हजारिका ने असम सरकार के सिचाईं, राजस्व तथा आपदा प्रबंधन मंत्री तथा रंगिया के विधायक भवेश कलिता की उपस्थित मे किया। इस मौके पर आयोजित उद्घाटन सभा में अपने भाषण में मंत्री हजारिका ने राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओ- शिशु, युवक-युवती, वृद्ध, रोगी छात्र-छात्राएं, चिकित्सक, स्वास्थ्यकर्मी आदी किस प्रकार लाभान्वित हुए है इसका अवलोकन प्रस्तुत किया व साथ ही व्यापक परिवर्तन की दिशा में आगे बढ़ते राज्य में शहिद कुशल कुँवर, वृद्ध पेंशन योजना, अटल अमृत अभियान, आयुष्मान भारत, ट्रैक्टर वितरण, चिकित्सा महाविद्यालय आदि सरकारी कामकाज की विस्तृत जानकारी दी। उद्घाटन सभा का संचालन महकमा स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर सफिकुल हक ने किया। रंगिया मुरारा के 2465 वर्गमिटर क्षेत्र मे कुल 5.27 करोड़ रुपयों की लागत से बनाये गये इस चिकित्सालय मे रोगियों के लिए 24 घंटों की अविराम सेवा सहित अंतःविभागीय रोगी सेवा, जरुरी कालीन सेवा, अस्त्रोपचार कक्ष, परिवार कल्याण क्लीनिक, एक्सरे, परिक्षागार फार्मेसी, प्रसव कक्ष, साधारन अस्त्रोपचार कक्ष, नवजात की सुश्रुषा और स्टेबिलाइजेशन कक्ष, पुरुष तथा महिलाओं के लिये साधारण वार्ड, प्रसूती और शिशुरोग विभाग आदी सुविधायें उपलब्ध होंगी। उद्घाटन के अवसर पर राष्ट्रिय स्वास्थ्य अभियान असम के कार्यवाही संचालक डा० अच्युत चंद्र बैश्य, कामरूप जिला स्वास्थ्य समिति के सदस्य व सचिव तथा स्वास्थ्य सेवा संचालक डॉक्टर श्रीमंत माधव शर्मा, रंगिया के महकमाधिपति मुनीन्द्र बरदलै, महकमा पुलिस अधिकारी सुमित शर्मा, रंगिया पौरसभा अध्यक्षा सीमा बैश्य, उपाध्यक्ष फजनूर हक, असम के पूर्व शिक्षा मंत्री थानेश्वर बोड़ो, भाजपा के राज्य कार्यकारिणी सदस्य रातुल शर्मा, असम शंकरदेव संघ के पदाधिकारी भबेंद्रनाथ डेका, रंगिया आदर्श चिकित्सालय के उप-अधीक्षका नवनीता बोरा, भाजपा उत्तर कामरूप जिला समिती के अध्यक्ष रमेश डेका, सचिव सुबल पाल, भाजपा उत्तर कामरूप जिला कौसल विकास विभाग तथा मीडिया विभाग के सह-संयोजक दिनेश अगरवाल, रंगिया महकमा तथ्य और जनसंयोग अधिकारी हेमंत कुमार शर्मा, भाजपा रंगिया नगर मंडल के अध्यक्ष द्विपेन चक्रवर्ती, रंगिया असामरिक चिकित्सालय के उप-अधीक्षक डाक्टर दिलीप कुमार बैश्य, स्वतंत्रता सैनानी कृष्ण लहकर,अवसर प्राप्त शिक्षक अब्दुल जब्बर, ज्येष्ठ नागरिक नरेंद्र शर्मा, पविन कलिता सहित बहुत से गणमान्य व्यक्ति तथा चिकित्सक व स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित थे। रंगिया मुरारा के 2465 वर्गमिटर क्षेत्र मे कुल 5.27 करोड़ रुपयों की लागत से बनाये गये इस चिकित्सालय मे रोगियों के लिए 24 घंटों की अविराम सेवा सहित अंतःविभागीय रोगी सेवा, जरुरी कालीन सेवा, अस्त्रोपचार कक्ष, परिवार कल्याण क्लीनिक, एक्सरे, परिक्षागार फार्मेसी, प्रसव कक्ष, साधारन अस्त्रोपचार कक्ष, नवजात की सुश्रुषा और स्टेबिलाइजेशन कक्ष, पुरुष तथा महिलाओं के लिये साधारण वार्ड, प्रसूती और शिशुरोग विभाग आदी सुविधायें उपलब्ध होंगी।











कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें