छठ महोत्सव पर नगर में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ा - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

छठ महोत्सव पर नगर में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ा


गुवाहाटी, 13 नवम्बर । सूर्य उपासना का महापर्व छठ महोत्सव के उपलक्ष में आज फैंसी बाजार और उसके आसपास के सभी घाटों पर श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। फैंसी बाजार व माछखुवा फेरी घाट पर युवा भारती संघ ने छठ पूजन उत्सव का आयोजन किया। संघ के संरक्षक महादेव प्रसाद गुप्ता ने बताया कि पिछले 40 सालों से हमारा संघ ब्रह्मपुत्र घाट पर छठ पूजन उत्सव का आयोजन करता आ रहा है। अध्यक्ष शत्रुघन सिंह, सचिव सूरज तिवारी, कार्यकारी अध्यक्ष कन्हैया प्रसाद श्रीवास्तव के नेतृत्व में घाट पर समुचित व्यवस्था की गई। रात्रि में गायक रंजीत बिहारी, अंतरा सिंह और प्रियंका एंड पार्टी ने भजन प्रस्तुत किए।

विडियो देखने के लिए निचे क्लिक या टेप करें

सार्वजनिक हिंदुस्तानी सेवा समिति ने भरलूमुख शंकर देव उद्यान घाट पर अध्यक्ष के एन सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष राजेंद्र झा, उपाध्यक्ष दयानंद श्रीवास्तव, महासचिव डॉ राधेश्याम तिवारी, कोषाध्यक्ष निवास शर्मा, संयुक्त सचिव सत्येंद्र कुमार झा के नेतृत्व में घाट पर समुचित व्यवस्था की। इस अवसर पर नगर निगम के पूर्व पार्षद राजकुमार तिवारी भी विशेष रूप से उपस्थित थे। समिति ने संपूर्ण घाट को विद्युत सज्जा से सजा कर व्यवस्थित कर दिया। गुवाहाटी छठ पूजा समिति ने भूतनाथ बांस घाट पर छठ महोत्सव की समुचित व्यवस्था व्रत धारियों के लिए की। अध्यक्ष विजय गुप्ता, कार्यकारी अध्यक्ष राजकुमार साहनी, कोषाध्यक्ष कुणाल आनंद झा, उपाध्यक्ष दिलीप सहनी व प्रमोद साहनी, सचिव राजेश प्रसाद ने सारी व्यवस्था संभाल रखी थी। पूर्वोत्तर प्रगतिशील मंच ने सोना राम फील्ड पर छठ व्रत धारियों की सुविधा के लिए घाट को सजाया। अध्यक्ष मुन्ना तिवारी, महासचिव रामाश्रय गोस्वामी, कार्यकारी अध्यक्ष जयनारायण साहनी, कोषाध्यक्ष टुनटुन यादव, संयोजक विद्यानंद झा ने सारी व्यवस्था संभाल रखी थी। सांस्कृतिक सचिव ललन राय ने बताया की मशहूर भोजपुरी अभिनेत्री निशा दुबे गायक रंजीत यादव ने रात्रि में भजन प्रस्तुत किया। पूर्वोत्तर हिंदुस्तानी युवक समाज ने एमजी रोड स्थित शिविर में भोजपुरी गायक अरविंद अकेला, अभिनेत्री गायिका निशा पांडे ने भजन प्रस्तुत किया। युवक समाज ने घाट को विद्युत सज्जा से सजाकर व्रत धारियों के सुविधा लायक बना दिया। हिंदुस्तानी युवा परिषद ने माछखुवा अलफ्रेस्को घाट पर आयोजित उत्सव में गायिका मनीषा श्रीवास्तव ने भजन प्रस्तुत किया। छठ पूजा के अवसर पर विद्यापति चेतना समिति, पूर्वोत्तर क्षत्रिय महासभा, अखिल असम कलावर समाज, पूर्वोत्तर हिंदुस्तानी सम्मेलन ने  शुभकामनाएं प्रेषित की। अखिल भारतीय मध्य देशीय वैश्य महासभा ने भी फैंसी बाजार घाट पर  की समुचित व्यवस्था की।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें