मारवाड़ी सम्मेलन गुवाहाटी शाखा द्वारा अटल अमृत योजना शिविर आयोजित - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

मारवाड़ी सम्मेलन गुवाहाटी शाखा द्वारा अटल अमृत योजना शिविर आयोजित


गुवाहाटी, 13 नवम्बर । मारवाड़ी सम्मेलन गुवाहाटी शाखा के विशेष प्रयास से केंद्र सरकार द्वारा चल रही अटल अमृत योजना का एक शिविर कामरूप चैंबर रोड स्थित अग्रवाल सेवा सदन में आयोजित किया गया। गुवाहाटी शाखा के अध्यक्ष राजकुमार रिंगानिया ने बताया कि यह योजना चिकित्सा बीमा के रूप में पांच लाख से कम वार्षिक आय वाले व्यक्ति को मिल रही है। मुख्य रूप से ह्रदय, किडनी, मधुमेह, स्नायु, त्वचा व आग से झुलसने जैसी गंभीर बीमारियों के इलाज हेतु यह चिकित्सा बीमा योजना शुरू की गई है। प्रातः 10 बजे से शाम 5 बजे तक चलने वाले इस शिविर में 100 से भी अधिक लोगों को नाम पंजीकरण कराने का अवसर प्राप्त हुआ है। जनता की मांग रही तो इसकी तिथि सुविधा अनुसार आगे भी बढ़ाई जा सकती है। शिविर में मक्खन लाल अग्रवाल, सचिव सुशील गोयल, विकास जैन के अलावा अन्य कई सदस्यों ने अपना भरपूर सहयोग दिया।

विडियो देखने के लिए निचे क्लिक या टेप करें

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें