गुवाहाटी, 8 नवम्बर । दीवाली रात उज़नबाजार से दो मौतों की सूचना मिली। पहली मौत असमिया अभिनेत्री झरना चौधरी बिश्या की जो उज़ानबाजार में अपने रूम में मृत पाई गयी। दूसरी मौत की खबर झरना के दोस्त विशाल हजारिका की थी। झारना ने कई असमिया धारावाहिकों में अभिनय किया है और उजानबाजार के पास रेलवे क्वार्टर में अपने पति के साथ रहती थी। घटना के समय झरना का पति अपने ऑफिस में था।
खबर के मुताबिक, विशाल हजारिका बुधवार की रात उजान बाजार के रेलवे क्वार्टर में झारना से मिलने गया था। हज़ारिका ने झारना की लाश को छत के पंखे से लटकती हुई पाई। वह तुरंत गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल (जीएमसीएच) में पहुंचा लेकिन रिपोर्ट के मुताबिक झरना को मृत घोषित कर दिया गया। झारना का पति घर में मौजूद नहीं था जब हज़ारिका झरना से मिलने उसके घर आया था। ऐसा कहा जाता है, हजारिका झारना का करीबी दोस्त था।








कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें