गुवाहाटी, 9 नवम्बर । दिगंबर जैन पंचायत और दिगंबर जैन यूथ फेडरेशन के संयुक्त तत्वाधान में फैंसी बाजार महावीर धर्मस्थल प्रांगण में दीपावली स्नेह मिलन व सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया। जिसमें रंगारंग नृत्य के अलावा टीवी धारावाहिक के प्रसिद्ध जैन युवा गायक पंकज सरावगी ने गीतों की श्रॄंखला प्रस्तुति की। इस अवसर पर सभी ने अपने बड़े बुजुर्गों को प्रणाम कर उनसे आशीर्वाद ग्रहण किया। कार्यक्रम का शुभारंभ जैन पंचायत के अध्यक्ष महावीर जैन गंगवाल, महावीर भवन ट्रस्ट के वाइस चेयरमैन महावीर प्रसाद छाबड़ा, पंचायत के सचिव वीरेंद्र सरावगी, रतनलाल रारा, विजय गंगवाल, जैन यूथ फेडरेशन के पूर्व अध्यक्ष सौरभ जैन ने भगवान महावीर के चित्र के आगे दीप प्रज्वलित करके किया।
विडियो देखने के लिए निचे क्लिक या टेप करें
इस अवसर पर अध्यक्ष महावीर जैन ने अपने संबोधन में कहा कि दीपावली के बाद बड़े बुजुर्गों से आशीर्वाद लेना, छोटों को आशीर्वाद देना और हम उम्र को अभिवादन करना भारतीय परंपरा का अभिन्न अंग है। हम सभी एक छत के नीचे एकत्र होकर इस परंपरा का निर्वाह कर समाज को सुदृढ़ बनाने का काम कर रहे हैं। सचिव वीरेंद्र सरावगी ने अपने संबोधन में सभी का स्वागत किया। दिगंबर जैन महिला समिति की सदस्यों ने भी इस कार्यक्रम में भाग लिया। कार्यक्रम के प्रथम चरण का संचालन विकास विनायक्या ने बड़े ही कुशल अंदाज में किया। कार्यक्रम की द्वितीय चरण में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया जिस का संचालन प्रीति सेठी ने किया। इस कार्यक्रम में बच्चों के द्वारा किया गया चाइना डांस ने सबको आकर्षित किया। भारतीय पाश्चात्य शैली का मिश्रित नृत्य भी आकर्षण का केंद्र बना रहा। आधुनिक गीतों के रीमिक्स ने सबको झूमने के लिए विवश कर दिया। पंकज सरवगी के गीतों ने सबको मंत्रमुग्ध करके समां बांध दी। इस कार्यक्रम के संयोजक हर्ष पाटनी, आदर्श कासलीवाल, प्रेरथ जैन, अमित बाकलीवाल ने सारी व्यवस्था संभाल रखी थी। समारोह में उपाध्यक्ष अशोक कुमार सेठी, कमल कुमार गंगवाल, संयुक्त मंत्री जय कुमार छाबड़ा के अलावा जैन विद्यालय के अध्यक्ष हंसराज रारा, सचिव कपूरचंद पाटनी, संयुक्त मंत्री ताराचंद ठोलिया, अशोक छाबड़ा, तनसुख राय सेठी, प्रकाश चंद गोधा, किशोर काला, प्रचार सचिव सुनील सेठी के अलावा कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।













कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें