श्री शिलांग गौशाला में गोपाष्टमी मेला 16 नवम्बर को - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

श्री शिलांग गौशाला में गोपाष्टमी मेला 16 नवम्बर को


शिलांग से सुशील दाधीच

शिलांग, 11 नवम्बर । शिलांग मे प्रवेश करने के साथ-साथ स्थित श्री शिलांग गौशाला मे पिछले वर्ष की भाँति इस वर्ष भी विशाल गोपाष्टमी मेला 16 नवम्बर 2018 का आयोजन होगा। मेले की तैयारिया करने के लिए समिति के सभी कार्यकर्ताओं ने कमर कस ली है। मेले को सफल बनाने के लिए सभी दिन-रात मेहनत करने मे लगे हुए है। जानकारी देते हुए समिति के अनिल बजाज ने बताया की 16 नवम्बर को सुबह 8 बजे गौ पुजन एवं गौ नन्दी की परिक्रमा के साथ ही गोपाष्टमी मेले का शुभारंभ होगा। समाज के द्वारा गौ पुजन होगा। गो माता को खिलाने के लिए हरी घास की भी गौशाला में ही व्यवस्था रहेगी। साथ ही मेला स्थल पर रियायती दरों पर चटपटी चाट भी उपलब्ध रहेगी।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें