गुवाहाटी छठ पूजा समिती की तैयारी जोरों पर - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

गुवाहाटी छठ पूजा समिती की तैयारी जोरों पर


गुवाहाटी, 11 नवम्बर । गुवाहाटी छठ पूजा समिति के तत्वावधान में सूर्य षष्ठी के महापर्व छठ पूजा की तैयारियां जोर शोर से चल रही हैं। समिति की ओर से व्रतधारियों के सुविधार्थ निःशुल्क घाट की व्यवस्था संध्या व प्रातःकालीन अधर्य देने के लिए की गई है। गुवाहाटी छठ पूजा समिति के अध्यक्ष विजयग गुप्ता ने बताया कि समिति की ओर से संध्या व प्रातःकालीन अध्रर्य की व्यवस्था भूतनाथ स्थित बांसघाट पर की गई है जहां लगातार पिछले वर्ष भी व्रतधारियों की भारी उपस्थिति देखी देखी गई थी उन्होंने कहां की आगामी 13 व 14 नवंबर को समिति की ओर से सादगी के साथ छठ महोत्सव का आयोजन तीसरी बार किया जाएगा आयोजन को सफल बनाने में मुख्य सलाहकार विद्यानंद झा, सलाहकार राजू साहनी, महासचिव कन्हैया झा, कोषाध्यक्ष कुणाल आनंद झा, उप कोषाध्यक्ष राजेश प्रसाद व विनोद शर्मा सहित कार्यकारी सदस्य राजकुमार साहनी, दिलीप साहनी, धर्मेंद्र साहनी, सीता राम साहनी, मग्नु झा, उदय शर्मा, दिनेश साहनी, सतीश साहनी, मुकेश शर्मा, नरेश साहनी आदि सदस्यगण जुटे हुए हैं। समिति की ओर से सभी श्रद्धालुओं व भक्तो से इस महापर्व में शामिल होकर सफल बनाने का आह्वान किया गया है। इस संदर्भ में मुख्य सलाहकार श्री विद्यानंद झा ने सभी तैयारियों का देखरेख व सभी सदस्यों से आग्रह किया है की ईस छठ महापर्व का सफल आयोजन में अपना तन मन धन से सहयोग व सफल आयोजन करने का आह्वान किया है। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें