लायंस क्लब ऑफ़ गुवाहाटी अर्पण का दिवाली मिलनोत्सव संपन्न - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

लायंस क्लब ऑफ़ गुवाहाटी अर्पण का दिवाली मिलनोत्सव संपन्न


गुवाहाटी, 5 नवम्बर । लायंस क्लब ऑफ़ गुवाहाटी अर्पण ने दीपावली मिलन समारोह "दिवाली मिलनोत्सव" का आयोजन किया। लायंस जिलापाल डा. एम. एल. अग्रवाल, निवर्तमान जिलापाल राधा अग्रवाल, जी.एस.टी. कोरडिनेटर एम.पी.अग्रवाल, लायंस उप जिलापाल (प्रथम) सुधीर चौधरी, लायंस उप जिलापाल (द्वितीय) राजकुमार रिंगानिया सपत्निक अनीता रिंगानिया, भूतपूर्व जिलापाल एल.एन.अग्रवाल द्वारा दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम की शुरुआत की गयी। क्लब की सदस्यायें, नीरजा लोहिया, ऋतू बजाज, सुधा जिंदल, अनंता चौधरी ने गणेश वंदना प्रस्तुत की। कार्यक्रम संयोजिका मधु पटवारी एवं ममता सीकरिया ने कार्यक्रम का संचालन करते हुए कई तरह के खेल व लाटरी ड्रा करवाया। क्लब की सचिव पायल भरतीया व कोषाध्यक्ष लीला लाहोटी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में मदद की। क्लब की अध्यक्ष वंदना बगड़िया ने बताया की इस मिलनोत्सव का मुख्य उद्देश्य है हमारे परिवार के लोग आपस में मिले व खुशियाँ मनाए। जनसंपर्क अधिकारी विनीता जसरासरिया ने बताया की क्लब की सदस्यायें व उनके परिवार वाले उपस्थित थे व सब ने इस कार्यक्रम को खूब सराहा।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें