गुवाहाटी, 6 नवम्बर । मारवाड़ी सम्मेलन गुवाहाटी शाखा के सौजन्य से 8 नवम्बर, गुरुवार को शाम 4 बजे से 6 बजे तक गुवाहाटी गौशाला में दीपावली मिलन उत्सव का आयोजन किया गया है। शाखा अध्यक्ष राजकुमार रिंगानिया ने बताया कि दीपावली के अवसर पर बड़े बुजुर्गों को प्रणाम कर आशीर्वाद लेने की परंपरा हमारी संस्कृति में प्राचीन काल से चली आ रही है। इसी परंपरा को गुवाहाटी शाखा अनुसरण करती आ रही है। आज से 30- 35 वर्षों पहले यह कार्यक्रम अग्रवाल विवाह भवन व सांगानेरिया धर्मशाला के हॉल में आयोजित होता था। उस समय इस परंपरा को समाज का जो समर्थन मिला उसके चलते समाज बंधुओं की उपस्थिति दिन दूनी रात चौगुनी बढ़ती चली गई। मारवाड़ी समाज के सभी घटक इस कार्यक्रम में उपस्थित रहते थे। परिणाम स्वरूप आज कई वर्षों से गुवाहाटी गौशाला जैसी महान संस्था के प्रांगण में यह कार्यक्रम आयोजित होने लगा। इस कार्यक्रम में समाज के बुजुर्गों का आशीर्वाद प्राप्त रहता है। तथा उनकी उपस्थिति से कार्यक्रम में चार चांद लग जाते हैं। कार्यक्रम की तैयारी लगभग पूर्ण हो चुकी है। इसके लिए कार्यकारी अध्यक्ष प्रदीप भुवालका के अलावा मंत्री सुशील गोयल, कोषाध्यक्ष संजय मोर, कार्यक्रम संयोजक माखनलाल अग्रवाला व कई सदस्य सक्रिय रूप से लगे हुए हैं।
!->
मारवाड़ी सम्मेलन गुवाहाटी शाखा का दीपावली मिलन उत्सव 8 नवम्बर को
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)








कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें