गुवाहाटी, 6 नवम्बर । पूर्वोत्तर प्रदेशीय मारवाड़ी युवा मंच की ओर पुरे प्रदेशवाशियो को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाए प्रेषित की है। अपने शुभकामनाएं सन्देश में प्रांतीय अध्यक्ष रितेश खटेड़ ने कहा है सभी प्रदेशवासियों को दिवाली की शुभकामनाएं। जैसे हम इस उत्सव को अपने परिवार के साथ मनाते हैं हमें दूसरों के प्रति संवेदना और पर्यावरण के प्रति सजगता को भी बढ़ावा देना चाहिये। भगवान श्रीराम के महान आदर्शों को अपने जीवन में उतारें एवं रोशनी के इस पर्व पर दीन-दुखियों एवं साधनहीन लोगों के अभावों को दूर करने का संकल्प लें। प्रांतीय महामंत्री पंकज जालान ने अपने शुभकामना सन्देश में कहा कि प्रकाश व खुशियों के महापर्व "दीपावली" में आपके जीवन में सुख, शांति एवं समृद्धि आये। दीपावली का यह पर्व अंधकार पर प्रकाश एवं बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। उन्होंने कामना की कि दीपों का यह पर्व प्रदेशवासियों के जीवन में सुख और समृद्धि लाए। प्रांतीय उपाध्यक्ष मुख्यालय प्रमोद अग्रवाल ने अपने संदेश में कहा है कि भारतीय संस्कृति का अनुपम प्रकाश-पर्व दीपावली अंधकार से प्रकाश, असत्य से सत्य और मृत्यु से अमरत्व की ओर अभिमुख होने की प्रेरणा मनुष्य में जगाता है। मंच की ओर से ये जानकारी महावीर चांडक ने देते हुवे सभी के लिये आने वाला समय मंगलमय हो ऐसी कामना की।
!->
पूर्वोत्तर प्रदेशीय मारवाड़ी युवा मंच द्वारा दीपावली की शुभकामना प्रेषित
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)








कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें