कुल 12 टीमें लेंगे प्रतियोगिता में भाग
गुवाहाटी, 11 नवम्बर । मारवाड़ी युवा मंच गुवाहाटी शाखा द्वारा आयोजित एनईपीएल सीजन 2 के लिए खिलाड़ियों का चयन किया गया। झालुकबाड़ी स्थित होटल रीजेंसी ब्लू में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान कुल 12 टीमों के लिए खिलाड़ियों का चयन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ शाखा अध्यक्ष श्याम खेमका के स्वागत भाषण से किया गया। चीफ गवर्निंग काउंसिल रमेश चांडक, ओम प्रकाश अग्रवाला, सलाहकार अखिलेश मूंदड़ा, अमित जैन (बायोफिट जिम), जय प्रकाश जाजू, आशीष जैन संयोजक एनईपीएल, प्रवीण डागा सलाहकार के रूप में उपस्थित थे। खिलाड़ियों के रूप में कुल 353 लोगों ने पंजीकरण कराया था जिसमें से 284 खिलाड़ियों का चयन किया गया।
12 टीमों में पोलीफोम ब्लास्टर, कामाख्या नाइट राइडर्स, पद्मावती लायंस, मारवाड़ मेविरिक्स, बालाजी रॉयल्स, लेगेंड्स, स्मर्ट्स गेंट, अपोलो टाइटंस, परशुराम टाइगर्स, डायमंड्स, बुल्स, वारियर्स शामिल है। चीफ गवर्निंग काउंसिल के रूप में उपस्थित रमेश चांडक ने अपना वक्तव्य दिया। इस अवसर पर सभी सम्मानित अतिथियों का सम्मान फुलाम गमूछा से किया गया। मार्गदर्शक के रूप में राजीव चांडक उपस्थित थे। इस अवसर पर पूर्व शाखा अध्यक्ष दिनेश चोरड़िया, राजीव चोरड़िया, उपाध्यक्ष राहुल चमड़िया, महेंद्र नाहर, राकेश धाड़ीवाल, शाखा मंत्री मोहित मालू, कोषाध्यक्ष राहुल शर्मा, संयुक्त मंत्री सूरज जैन, आशीष जैन, कार्यकारिणी सदस्य नवीन कुमार जैन, मुकेश बरडिया, धवल दुग्गड़, दीपक छाजेड़, संदीप खेमका, हेमंत अग्रवाल, अमित जैन, विवेक अग्रवाल, प्रवीण साबू, व अनुज जोशी उपस्थित थे। मंच का संचालन सूरत जैन ने किया। इस अवसर पर प्रांतीय महामंत्री पंकज जालान, गुवाहाटी शाखा के अध्यक्ष राजेश गोयल, कामाख्या शाखा की अध्यक्ष श्रीमती सुमन अग्रवाल उपस्थित रही। कार्यक्रम के अंत में धन्यवाद ज्ञापन मोहित मालू ने किया। यह जानकारी जनसंपर्क अधिकारी राकेश धाड़ीवाल ने प्रेस विज्ञप्ति के जरिए दी।
विडियो देखने के लिए निचे क्लिक या टेप करें

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें