मायुमं गुवाहाटी ग्रेटर ने छट पूजा पर लगाया निशुल्क पेय जल शिविर - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

मायुमं गुवाहाटी ग्रेटर ने छट पूजा पर लगाया निशुल्क पेय जल शिविर

बिहार के ग्रामीण विकास मंत्री ने भी किया सेवा कैंप का दौरा

गुवाहाटी, 13 नवम्बर । मारवाड़ी युवा मंच की गुवाहाटी ग्रेटर शाखा ने प्रत्येक वर्ष की भाँति इस वर्ष भी छट पूजा के उपलक्ष पर पेय जल की व्यवस्था श्रद्धालुओं के लीए की। संयोजक मनोज पोद्दार एवं अनिल शर्मा ने सभी व्यवस्थाओं को संभालते हुए कैंप में नो प्लास्टिक जोन का विशेष ध्यान रखा। कार्यक्रम में प्रांतीय महामंत्री पंकज जालान एवं बिहार सरकार के ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार की उपस्थिति विशेष उल्लेखनीय रही। बिहार सरकार के श्रवण कुमार ने मारवाड़ी समाज द्वारा लगाया गया इस कैंप की भरपूर तारीफ की। शाखाध्यक्ष राजेश गोयल एवं सचिव अमित कंसल ने उन्हें मारवाड़ी युवा मंच की गतिविधियों की जानकारी दी। शाखा के कार्यकारिणी सदस्य कमल रंका, गौतम गोयनका, विपिन चिंदलिया, महेंद्र सेठिया ने पूर्ण समय कैंप मे देकर इसे सफल बनाया। इस आशय की जानकारी शाखा के जनसम्पर्क अधिकारी दीपक शर्मा ने दी।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें