माहेश्वरी सभा गुवाहाटी का दीपावली मिलन महोत्सव संपन्न - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

माहेश्वरी सभा गुवाहाटी का दीपावली मिलन महोत्सव संपन्न


गुवाहाटी, 13 नवम्बर । 11 नवम्बर को स्थानीय माहेश्वरी भवन मे माहेश्वरी सभा गुवाहाटी का दीपावली प्रीति सम्मेलन बहुत धूम-धाम से सम्पन्न हुआ। सर्व प्रथम सामूहिक रूप से भगवान महेश की पूजा अर्चना के साथ कार्यक्रम का शुभारम्भ हुआ। कार्यक्रम के संयोजक रतनलाल चितलांगीया ने अपने स्वागत उद्बोधन मे सभी समाज बंधुओं का हार्दिक अभिनंदन किया। तत्पश्चात सभा अध्यक्ष राज कुमार सोमानी एवं मंत्री मदन गोपाल सिगची ने समाज बंधुओ को दीपावली की शुभकामनाएं प्रेषित की। इस शुभ अवसर पर सभागार मे उपस्थित सभी समाज बंधुओं ने एक दुसरे से गले मिलकर दीपावली की शुभकामनाएं दी। ऐसे मनोरम वातावरण मे यह पंचदीवसीय त्योहार प्रत्येक व्यक्ति, समाज एवं राष्ट्र सभी के लिये मंगलमय हो ऐसी भावनाओं का आगाज हुआ। कार्यक्रम संचालक श्रीवल्लभ लाहोटी द्वारा उपस्थित सभी समाज बंधुओं को धन्यवाद प्रेषित किया गया। तत्पश्चात सामूहिक भोज मे सभी समाज बंधुओ ने अंश ग्रहण किया। इस अवसर पर समाज के गणमान्य व्यक्ति बासुदेब सारडा, राम स्वरूप लखोटिया, निरंजन लाल काबरा, ओमप्रकाश लाहोटी, श्याम सूंदर सारडा, कैलाश काबरा, मुकंद मून्धरा, सोहन लाल चांडक, बालमुकुन्द मून्धरा, मदनमोहन मल्ल, सीताराम बिहानी, के पी सारडा, कुशल काबरा, मधू चर्खा एवं अन्य वरिष्ठ गण उपास्थित थे। यह जानकारी सभा के जन सम्पर्क अधिकारी श्रीभगवान लाहोटी ने एक प्रेस विज्ञप्ति द्वारा ज़ारी की।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें