मायुमं कामाख्या शाखा ने "सहयोग" में करवाई चित्राकंन प्रतियोगिता - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

मायुमं कामाख्या शाखा ने "सहयोग" में करवाई चित्राकंन प्रतियोगिता


गुवाहाटी, 14 नवम्बर । बाल दिवस पर मारवाडी युवा मंच कामाख्या शाखा ने एल ओ जी स्कूल में संचालित 'सहयोग' में चित्रांकन प्रतियोगिता करवाई। प्रतियोगिता में अंशु और अंजलि प्रथम स्थान पर रहे। कार्यक्रम के प्रारंभ में पंडित जवाहर लाल नेहरू को श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए। अध्यक्ष सुमन अग्रवाल ने सभी का स्वागत किया। बच्चों के बीच टॉफी, चॉकलेट, बिस्किट, कलर पेंसिल आदि बांटे गए। प्रतियोगिता की जज निवर्तमान अध्यक्ष मीनू दूधोडिया और पूर्व अध्यक्ष पिंकी जैन रही। कार्यक्रम का संचालन मंडलीय सहायक मंत्री पिंकी बैंगानी ने किया। सहयोग के प्रिंसीपल अर्जुन सिंह, चैयरमेन विमल श्यामसुखा, डायरेक्टर अनिल पाटनी कार्यक्रम में उपस्थित रहे। शाखा द्वारा फुलाम गमछा से उनको सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में अध्यक्ष सुमन अग्रवाल, पूर्व अध्यक्ष मीना पोद्दार, मोना दुग्गड़, लष्मी देवड़ा, स्नेहल बिदासरिया, रूपा गोलछा, पायल सरस्वा, रेखा अग्रवाल, शांति कुण्डलिया उपस्थित रही। कार्यक्रम संयोजिका रितु शर्मा का विशेष सहयोग रहा।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें