मारवाड़ी सम्मेलन लखीमपुर द्वारा दीपावली मिलन समारोह आयोजित - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

मारवाड़ी सम्मेलन लखीमपुर द्वारा दीपावली मिलन समारोह आयोजित


लखीमपुर, 14 नवम्बर । मारवाड़ी सम्मेलन लखीमपुर द्वारा दीपावली मिलन समारोह मारवाड़ी सम्मेलन लखीमपुर के तत्वाधान में रविवार को आयोजित दीपावली मिलन समारोह का आयोजन नगर के मंच भवन मे समाज के प्रमुख संगठन मारवाड़ी सम्मेलन, मारवाड़ी महिला मंच, मारवाड़ी युवा मंच एवं प्रगति शाखा के अध्यक्ष ने दीप प्रज्वलन करके कार्यक्रम का शुभांरभ किया। इस अवसर पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन दोपाहर 3.30 बजे से प्रारंभ किया गया समाज के 74 बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश करते हुए इस बार कई किर्तिमान स्थापित किये। सम्मेलन के अध्यक्ष माणिक लाल दम्माणी ने अपने स्वागत भाषण में उनके कार्यकाल में 15 अगस्त के शपथ ग्रहण के बाद समाज हित में किए गए कार्यों का उल्लेख किया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लेने वाले सभी बच्चों को पुरस्कार दिया गया। कार्यक्रम के अंत में सभी समाज बंधुओं के लिए सपरिवार भोजन की व्यवस्था रही।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें